फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: पश्चिमी यूपी में कलक्ट्रेट पर किसानों का हल्ला बोल, नेताओं की धरपकड़ जारी, कई नजरबंद

Mon, 14 Dec 2020 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Dec 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: Farmers will encircle the Collectorate today, leaders are on hold, many detained
बिजनौर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन आज पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ समेत सभी जिलों में किसानों संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन को लेकर अलर्ट है। सभी जिलों में सपा, कांग्रेस, आप पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। 



शहर विधायक रफीक अंसारी फिर नजरबंद 
सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में किसानों के आंदोलन का सपाई जोर-शोर से समर्थन करने की तैयारी में हैं। मेरठ में सपा का आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले पुलिस ने रविवार देर रात शहर विधायक रफीक अंसारी को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया। इससे पहले किसान यात्रा के दौरान भी ऐसा किया गया था।

Farmers Protest: Farmers will encircle the Collectorate today, leaders are on hold, many detained
सहारनपुर में रालोद के प्रदेश महासचिव अयूब हसन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में आज किसान संगठन कृषि कानूनों के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। सपा रालोद और आप कार्यकताओं के प्रदर्शन करने की बात कही गई है। प्रशासन के अनुसार आंदोलन को लेकर किसानों की कलक्ट्रेट से लेकर तहसील तक निगरानी की जाएगी। उधर, पुलिस ने सोमवार सुबह से ही सपा व रालोद नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद करना शुरू कर दिया गया। रालोद के प्रदेश महासचिव अय्यूब हसन को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य के घर पर भी सुबह ही पुलिस पहुंच गई। बेहट विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रागिब अली को उनके समर्थकों सहित गांव रसूलपुर कलां में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। हकीकतनगर में  धरनास्थल पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं धरना प्रदर्शन शुरू किया। वहीं सपा के नगर विधायक संजय गर्ग अपने घर से बाहर निकले, लेकिन उन्हें दरवाजे पर ही पुलिस ने रोक लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ तीतरो में अपने आवास के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। ।

Farmers Protest: Farmers will encircle the Collectorate today, leaders are on hold, many detained
हाजी लियाकत अली को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में आंदोलन को लेकर सुबह से ही किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू हो गई। पुलिस ने पूर्व विधायक राजपाल बालियान को नजरबंद किया। तितावी थानाक्षेत्र में भाकियू नेता विदित मलिक को सुबह चार बजे उनके मकान में ही नजरबंद कर दिया। जिला उपाध्यक्ष राजीव लाटियान को थाने में बैठाया।

इसके अलावा किसानों के समर्थन में सपा के धरना प्रदर्शन से पूर्व ही सपा नेता शमशेर मलिक गिरफ्तार कर लिया। वहीं भोपा में सपा नेता हाजी लियाकत अली के आवास पर देर रात से ही पुलिस का पहरा लगा हुआ है। हाजी लियाकत अली व उनके पुत्र अंजुम कमाल को भी नजरबंद कर दिया गया है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest: Farmers will encircle the Collectorate today, leaders are on hold, many detained
शामली में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

शामली में एसटी तिराहे पर किसान प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाएंगे। दो घंटे धरना देने के बाद ज्ञापन दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के साथ भारतीय किसान संगठन एवं किसान यूनियन के नेता भी कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।

प्रशासन ने राजनीतिक दलों को प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति नहीं दि है। सपा ने प्रदर्शन की घोषणा की है, जबकि रालोद कार्यालय पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेगा। पुलिस ने जिले में कई सपा व कांग्रेस नेताओं को घेरने में लग गई है। 

विज्ञापन
Farmers Protest: Farmers will encircle the Collectorate today, leaders are on hold, many detained
बिजनौर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में आप के प्रदेश सह प्रभारी निर्मल मिश्रा को अफजलगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात लगभग साढ़े बारह बजे पुलिस ने उन्हें घर से उठाया और थाने भेज दिया।  जिले में आज के किसानों के जिला मुख्यालयों के प्रदर्शन को देख गैर भाजपा दलों के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात की गई है।

जिले मुख्यालय पर किसानों को आंदोलन से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश सहित कई सपा नेताओं के घर पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। कांग्रेस व आप पार्टी के कई नेता हिरासत में लिए गए है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed