फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में किसानों ने कराया टोल फ्री, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

Sat, 12 Dec 2020 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Dec 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers made toll free in western UP, police arrested Congress workers
टोल पर किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान संगठन आज तीन घंटे टोल फ्री करा रहे हैं। उधर आंदोलन की सुगबुगाहट को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। मेरठ में पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को उनके साथियों के साथ नजरबंद करा दिया। तस्वीरों में देखें कहां कैसे कराया जा रहा है टोल फ्री:-

Farmers made toll free in western UP, police arrested Congress workers
मेरठ में सिवाया टोल पर किसान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सिवाया टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है। 11 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा फ्री रखा जाएगा। कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर ही धरना देकर बैठ गए हैं।

 
 
Farmers made toll free in western UP, police arrested Congress workers
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर किसान - फोटो : अमर उजाला

बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर धरना चल रहा है। वाहनों को बिना टोल दिए निकलवाया। भाकियू कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में मवि कलां टोल प्लाजा पर एकत्र हुए हैं ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers made toll free in western UP, police arrested Congress workers
सहारनपुर में टोल पर किसान - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर में भी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे,  11 बजे से टोल फ्री करा दिया गया। वाहनों को बगैर टोल वसूली के निकलवाया जा रहा है और धरना दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers made toll free in western UP, police arrested Congress workers
टोल पर किसान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं सहित किया नजरबंद
कृषि कानून पर किसान आंदोलन की सुगबुगाहट देख पुलिस प्रशासन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज सुबह सिविल लाइन पुलिस ने फिर एक बार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी को उनके साथियों के साथ उनके इम्लियांन स्थित निवास पर नजरबंद कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन का एलान किया हुआ है। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि यूपी सरकार पुलिस बल द्वारा राजनीतिक लोगो को लोकतंत्र मे जनसेवा करने से रोक रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed