{"_id":"5df895448ebc3e87bd3e5a96","slug":"farmer-s-two-daughters-and-sons-become-police-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान की दो बेटियां और बेटा एक साथ बने सिपाही, कुछ इस तरह हुआ खुशी का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की दो बेटियां और बेटा एक साथ बने सिपाही, कुछ इस तरह हुआ खुशी का इजहार
Tue, 17 Dec 2019 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
किसान विपिन शर्मा बेटियों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी मुरादाबाद के नौवीं पीएसी से पास आउट के दौरान कई ऐसी कहानियां देखने को मिली जिन्होंने बेटियों की सफलता पर गर्व करना लोगों को सिखा दिया। एक बेटा पुलिस की वर्दी पहनता है तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है। सोमवार सुबह तो किसान के परिवार के लिए खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा। इस परिवार की दो बेटियां और एक बेटा एक साथ पुलिस विभाग में सिपाही बन गए।
परेड के बाद परिजनों के साथ महिला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों बहनें साक्षी और मीनाक्षी मुरादाबाद के नौवीं पीएसी से पास आउट हुईं तो भाई विवेक शर्मा अलीगढ़ में सिपाही ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट हुआ। यह परिवार मेरठ निवासी है। इनके साथ ही अन्य परिवार भी थे जिनकी खुशी भी देखी जा सकती थी।
सफलता प्राप्त करने के बाद महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के दांदूपुर निवासी किसान विपिन शर्मा की चार बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विवेक शर्मा और दो बेटियां मीनाक्षी शर्मा व साक्षी शर्मा सोमवार को पुलिस विभाग का हिस्सा बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करतीं महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विपिन ने बताया कि विवेक, मीनाक्षी और साक्षी ने बीएससी तक पढ़ाई की है। शुरुआत से ही बेटे और बेटियों ने पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देखा था। तीनों भाई बहनों ने एक साथ तैयारी की और सिपाही के पद पर चयनित हुए। विवेक की ट्रेनिंग अलीगढ़ में पूरी हुई है। जबकि मीनाक्षी और साक्षी की ट्रेनिंग मुरादाबाद में नौवीं पीएसी में चली है।
विज्ञापन
महिला सिपाही की आंखों में खुशी के आंसू।
- फोटो : अमर उजाला
विपिन शर्मा ने बताया कि छोटी बेटियां प्रियांशी शर्मा सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। जबकि चौथी बेटी दीपांशी और छोटा बेटा मोन्टू शर्मा भी पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे और बेटियों के पुलिस विभाग में भर्ती होने से पूरा परिवार और पिता विपिन और मां ऊषा शर्मा खुश हैं।