फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे-बेटी के बदन पर खाकी वर्दी देख गर्व से चौड़ा हुआ माता-पिता का सीना, फख्र से ऊंचा हुआ सिर

Tue, 17 Dec 2019 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
UP police passing out parade 2019 heart touching picture
passing out parade - फोटो : अमर उजाला

वर्षों की कठिन मेहनत के बाद माता-पिता का सपना साकार हुआ तो उनका सिर फख्र से ऊंचा हो गया। बेटे-बेटी को पुलिस की वर्दी में देखकर उनके चेहरे खिल उठे। दिल से अपने लाल के लिए ढेरों आशीर्वाद निकल रहे थे और आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे थे।



बेटे का माथा चूमकर मां बलाएं ले रहीं थीं, तो पिता निहार रहे थे। किसी ने अपनी बेटी को सीने से लगा लिया तो किसी ने गोद में उठाकर खुशी का इजहार किया। जोश, उमंग और उत्साह का यह नजारा सोमवार को पुलिस की पासिंग आउट परेड में नजर आया।

UP police passing out parade 2019 heart touching picture
passing out parade - फोटो : अमर उजाला

बेटियों की कामयाबी पर खिले चेहरे
पासिंग परेड आउट में 327 बेटियों को कामयाबी छूते देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। भव्य परेड के इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 317 बेटियों ने पासिंग परेड आउट में भाग लिया। 332 महिला रिक्रूट की भर्ती हुई थी। पांच कैडेट्स उनके नियुक्ति जनपदों को वापस किए गए। 

UP police passing out parade 2019 heart touching picture
passing out parade - फोटो : अमर उजाला

327 अंतिम परीक्षा में सम्मलित हुए, जोकि पास हुए। 327 महिला रिक्रूट की 12 टोलियां बनीं। बारिश होने के बावजूद भी परेड ग्राउंड को बेहतर तरीके से सजाया। परेड में बेटियों में जबरदस्त जोश था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP police passing out parade 2019 heart touching picture
passing out parade - फोटो : अमर उजाला

परेड की प्रथम कमांडर तनु ने बताया कि उसका सपना पुलिस में अधिकारी बनने का है। हमेशा हौसला बुलंद रहा। वह अधिकारी बनने के लिये भी मेहनत करेंगी। द्वितीय कमांडर कैडेट दिव्या त्यागी ने बताया कि पुलिस भर्ती में फार्म भरने के बाद तैयारी में लगी थी। माता पिता ने हौसला नहीं टूटने दिया।

विज्ञापन
UP police passing out parade 2019 heart touching picture
passing out parade - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के साथ ली सेल्फी 
परेड के बाद प्रशिक्षुओं ने अपने परिजनों के साथ सेल्फी लीं। हापुड़ निवासी मदन शर्मा भी अपने परिवार के साथ छठी वाहिनी पीएसी में बेटे रोबिन शर्मा की परेड देखने आए थे। 

उन्होंने बताया कि वह खेती करते हैं। बेटे को बचपन से ही फोर्स में जाने की ललक थी। आज उसे वर्दी में देख सीना चौड़ा हो गया। बागपत निवासी किसान वीर सैन ने बताया कि आज मेरा सपना सच हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed