उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट क्षेत्र निवासी एक किसान की खेत में बारिश के कारण बिछ चुकी गेहूं की फसल देखकर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने एसडीएम ने हलका लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
तहसील बेहट क्षेत्र के पथरवा गांव निवासी अनिल (48) पुत्र मोहल्लड़ सिंह रात में बारिश के साथ आई तेज हवा से हुए नुकसान को देखने के लिए शनिवार की सुबह करीब 7 बजे खेत पर गया था। यहां अपनी 6 बीघा गेहूं की फसल जमीन पर बिछी देखकर वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसी किसान की सूचना पर परिजन खेत में पहुंचे अनिल को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए।
परिजनों के मुताबिक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित करते हुए, मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। पूर्व प्रधान मालचंद धीमान ने किसान की मौत की सूचना एसडीएम को दी।
एसडीएम ने दूरभाष पर ही परिजनों से अपील की, कि वह लॉकडाउन के चलते किसी भी रिश्तेदार को अंतिम संस्कार में शामिल न करें और 6-7 लोग मृतक का अंतिम संस्कार कर दें। शासन स्तर से जो भी आर्थिक सहायता संभव होगी, मृतक किसान के परिवार को दिलाई जाएगी।
3 of 5
किसान का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
बेटी की शादी की चिंता और ऊपर से कुदरत की मार ने मृतक किसान अनिल को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था। अनिल के पास 9-10 बीघा जमीन है। उसने करीब 6 बीघा जमीन में गेहूं की फसल उगाई थी।
मृतक की पत्नी गीता ने रोते हुए बताया, कि इस बार फसल बहुत अच्छी थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि और हवा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
4 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार की देर शाम और रात में बारिश के साथ आई तेज हवा के बाद से ही उसके पति सुबह जल्दी उठकर खेत पर जाने की बात कह रहे थे। सुबह वह जल्दी खेत के लिए निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे।
30 जून को उनकी बेटी काजल की शादी है। उन्हें बेटी की शादी की चिंता तो थी ही, लेकिन वह अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसल को देखकर भी तनाव में आ जाते थे। वह तो चले गए अब उनका क्या होगा? मृतक का बेटा सागर भी पिता की मौत के बाद गहरे सदमे में है।
किसान की मौत की सूचना उन्हें मिल गई है। उन्होंने संबंधित हलका लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक के परिवार से कोरेना संकट के चलते किए गए लॉक डाउन का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार में भीड़ इक्ट्ठी नहीं करने के लिए भी अपील की गई है। मृतक किसान के परिवार को नियमानुसार शासन स्तर से जो भी मदद हो सकेगी, दिलाई जाएगी।- दीप्ति देव एसडीएम, बेहट