मेरठ के फलावदा में हुए चर्चित तेजाब हमले में साढ़े छह साल बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला। प्रेमी के साथ मिलकर सानिया ने ननद और जेठानी पर तेजाब से हमला किया था। जिसमें कोर्ट नंबर-15 अपर जिला जज हर्ष अग्रवाल की अदालत ने आरोपी सानिया निवासी फलावदा, अब्दुल कादिर, आकिब निवासी देवबंद व सोनू उर्फ सूरज निवासी मुजफ्फरनगर को 14 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी उनकी छत से पड़ोस की छत पर कूदकर भाग गए। वादी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में ले जाया गया। पुत्री की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस को जांच के दौरान वादी की पुत्रवधू सानिया पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो कबूल किया कि प्रेम-प्रसंग के चलते अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना काे अंजाम दिया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। सरकारी वकील मुकेश मित्तल ने वादी समेत 10 गवाह अदालत में पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने और साक्ष्यों को देखते हुए सजा सुनाई। इस मामले में आरोपी बहू सानिया और अब्दुल कादिर घटना के बाद करीब सात साल से जेल में हैं। उनको अभी तक जमानत नहीं मिली थी।
1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
2016 में तेजाब कांड की माॅनीटरिंग तत्कालीन एसपी देहात प्रवीन रंजन कर रहे थे। सरधना थाने के तत्कालीन पांच प्रभारियों ने जांच की। करीब 1300 पन्नों की चार्जशीट पुलिस ने तैयार की। जिसमें करीब 9 गवाह पुलिस ने बनाए। मुख्य गवाह सानिया के ससुर थे, जो कि मुकदमे के वादी थे। मोहल्ले के नदीम, शमसुद्दीन, अयूब, नाजिर, नियाजुद्दीन के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर चार्जशीट में शामिल किए। मौके पर पहुंचे पु़लिसकर्मियों के बयान भी कोर्ट में दर्ज हुए। वादी और पुलिसकर्मियों ने सानिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गवाही दी। जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला। पुलिस ने चार्जशीट में लिखा कि सानिया घटना के बाद अपने छह महीने के बच्चे को लेकर भागी थी। वह बार-बार तेजाब डालने का नाटक करती रही। बाद में पुलिस ने मामले में सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सानिया को डांटते ही खुल गया था तेजाब कांड
फलावदा के बंजारन मोहल्ले में तेजाब कांड की खबर मेरठ में आग की तरह फैली। महिलाओं के ऊपर तेजाब कौन और क्यों फेंककर गया है, इसे लेकर फलावदा में चर्चा होने लगी थी। सानिया के चाल-चलन से परिवार के लोग पहले से परेशान थे। उनको सानिया पर ही शक हुआ। परिवार के लोगों ने सानिया से पूछताछ की। जिस पर सानिया ने अपने प्रेमी का नाम बता दिया। सानिया और उसके प्रेमी अब्दुल कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि दो आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे। सानिया से पति शहजाद ने घंटों बात की, तब जाकर उसने घटना कराना बताया।