फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: नकली बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ रुपए के उत्पाद बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Nov 2020 04:42 PM IST
सार

  •  नकली बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
  •  डेढ़ करोड रुपए के नकली सप्लीमेंट बरामद
  •  देश की नामी-गिरामी कंपनियों के सप्लीमेंट तैयार कर बाजार में बेचते थे

विज्ञापन
factory manufacturing fake bodybuilding supplements busted in Muzaffaranagar up
बरामद सामान व आरोपियों के साथ पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
नशे और उसके सौदागरों के खिलाफ जीरो ड्रग अभियान चला रही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छापामार कार्रवाई करते हुए नकली बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट सप्लीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत के नकली उत्पाद बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  


 
factory manufacturing fake bodybuilding supplements busted in Muzaffaranagar up
बरामद सामान व आरोपियों के साथ पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आज हुई प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम को साथ लेकर क्षेत्र की घासमंडी में चलाई जा रही बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई कर वहां मिले प्रोटीन से भरे डब्बों, टेबलेट, रैपर व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच-पड़ताल के बाद फैक्टरी में बनाया जा रहा सप्लीमेंट नकली पाया गया है।

 
factory manufacturing fake bodybuilding supplements busted in Muzaffaranagar up
बरामद सामान व आरोपियों के साथ पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फैक्टरी संचालक जुबैर आलम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी देश-विदेश की कंपनियों जैसे ऑन, अल्टीमेट, यूनिवर्सल इत्यादि के नकली उत्पाद भारी मात्रा में तैयार कर उनमें सस्ते कार्बोहाइड्रेट व अन्य दवाईयां मिलाकर इन्हें तैयार कर  मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जनपदों व दूर-दराज के राज्यों व जिलों में सप्लाई करते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
factory manufacturing fake bodybuilding supplements busted in Muzaffaranagar up
मौके से बरामद नकली सप्लीमेंट्स - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया की दिल्ली से मेल्टो डेक्सट्रीन फलेवर इत्यादि को लाकर उसमें साइप्रोहेप्टाडीन आदि मिलाते थे। जिनके सेवन से शारिरिक सौष्ठव बनाने में लगे युवकों के धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंग खराब होने शुरू हो जाते हैं। जिससे भविष्य में नकली सप्लीमेंट का सेवन करने वाले की मौत की आशंका बढ़ जाती हैं। आरोपी ग्राहकों की मांग पर पर्याप्त माल तैयार कर लखनऊ, बरेली, नागपुर, यमुनानगर, शहरों में तुरंत सप्लाई कर देते थे।

 
विज्ञापन
factory manufacturing fake bodybuilding supplements busted in Muzaffaranagar up
मौके से बरामद नकली सप्लीमेंट्स - फोटो : amar ujala
आरोपी इतने शातिर हैं कि नामी-गिरामी कंपनियों के हूबहू डिब्बे व रैपर तैयार कराकर उनमें नकली उत्पाद भरकर बाजार में भेजते थे। एक किलो व तीन किलो वजन के सप्लीमेंट जिन पर 150 से 200 व 300 से 400 रुपए लागत आती हैं उन्हें 1700 से 2000 व 4000 से 6000 रुपए में बाजार में बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed