आतिशबाजी का सामान बनाने के लिए बागपत का मुस्तकीम लिसाड़ीगेट में कई जगह पर बारूद सप्लाई करता था। मुस्तकीम और इंतजार अली के परिवार के अलावा भी लिसाड़ीगेट में बारूद से आतिशबाजी का सामान बनाने वाले काफी लोग है। बताया गया है कि मुस्तकीम ट्रक चालक है और बागपत सहित कई जिलों में उसका नेटवर्क फैला है। पुलिस मुस्तकीम, याकूब, यूनुस, इंतजार समेत कई पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
Explosion: ट्रक से कई जगह बारूद सप्लाई करता था मुस्तकीम, लगेगा गैंगस्टर, दूसरे दिन भी दहशत में रहे लोग
मंगलवार को याकूब के धर्मकांटे के नीचे से काफी मात्रा में बारूद मिलने के बाद पुलिस ने लिसाड़ीगेट में कई जगह पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि मुस्तकीम की गिरफ्तार के बाद पता चलेगा कि उसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।
मुस्तकीम, याकूब, यूनुस, इंतजार समेत कई पर गैंगस्टर लगेगा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आतिशबाजी के सामान की सप्लाई मुस्तकीम, याकूब, यूनुस, इंतजार समेत कई लोग कर रहे है। दोनों मुकदमे में मुस्तकीम समेत चार लोग के नाम शामिल है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। देर रात लिसाड़ीगेट में आतिशबाजी बनाने वालों की तलाश में दबिश जारी रही।
धमाके के बाद कई मकान आई थी दरार
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में आतिशबाजी की सामग्री में विस्फोट होने के बाद पास के कई मकानों में दरार आ गई थी। इसके चलते पड़ोसी मंगलवार को मकानों में ताले डाल कर चले गए।
समर गार्डन में दूसरे दिन भी लोगों में दहशत
लिसाड़ीगेट के समरगार्डन में दूसरे दिन भी लोगों में दहशत का माहौल दिखा। इलाके में पूरे दिन हादसे को लेकर चर्चा चलती रही। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समरगार्डन 60 फुटा निवासी इंतजार उर्फ इंदू के मकान में सोमवार शाम अतिशबाजी के विस्फोटक सामग्री में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके के बाद इंतजार उर्फ इंदू के मकान के साथ पड़ोसी दो मकानों के भी लिंटर गिर गए थे। हादसे में शमीमा की मौत हो गई थी। जबकि सुहैल, शगुफ्ता, आर्यन, रोजी, सुनील शर्मा बच्चा उजैब घायल हो गए।