ईद-उल-फितर के त्योहार पर कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें इतिहास में हमशा दर्ज रहेंगी। देश में लॉकडाउन के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे के साथ घरों में ही नमाज अदा की। पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में सोमवार को दिन भर मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा, अगली स्लाइडों में देखिए कुछ खास तस्वीरें-
2 of 16
शहर में तैनात रही फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना का खौफ ईद पर नजर आया। इसके चलते पुलिस प्रशासन को भी लोगों को संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। हालांकि हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर रखी थीं। खौफ के चलते लोगों ने नियमों का पालन किया। सभी ने घरों में नमाज अदा की और परिवार के लोगों के साथ खुशी से ईद मनाई।
3 of 16
एडीजी और आईजी ने लिया व्यवस्था का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी, आईजी, एसएसपी रहे सड़क पर
ईद पर संपूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए एडीजी मेरठ जोन, आईजी रेंज और एसएसपी दिनभर सड़क पर मौजूद रहे। उन्होंने बार- बार शहर का जायजा लिया। इस दौरान कहीं से भी कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। अधिकांश लोगों ने संपूर्ण लॉकडाउन का पालन किया।
4 of 16
ईद 2020
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज पढ़ी। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने मुल्क में अमन चैन के अलावा कोरोना के खात्मे के लिए दुआ कराई।
5 of 16
घरों में पढ़ी नमाज
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह सात से आठ बजे के बीच ईद की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए लोगों ने हाथ मिलाने व गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने के बजाए सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से जानकारी दी। नमाज के समय ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों को अधिकतर समय घरों में ही रहने के लिए कहा गया। इस बार ईद पर ईदगाह सूने पड़े रहे। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी।