फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid: 500 साल में पहली बार बेहट ईदगाह में नहीं पढ़ी गई ईद की नमाज, घर में रहकर मांगी वैश्विक महामारी के खात्मे की दुआ

Mon, 25 May 2020 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Eid: People praying for the end of global Corona epidemic while staying at home
सहारनपुर में ईद के दौरान ड्रोन से ली गई तस्वीर - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ईद का त्योहार घरों में रहकर शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में पांच सौ साल में पहली बार ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। वहीं मुजफ्फरनगर में पाबंदी के बावजूद सामूहिक नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने हिदायत देकर घर भेजा। पुलिस इन पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। आगे जानें वेस्ट में कहां कैसा रहा लाॅकडाउन के बीच ईद का माहौल :-

Eid: People praying for the end of global Corona epidemic while staying at home
लाॅकडाउन के बीच ईद - फोटो : amar ujala

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सहारनपुर जनपद के बेहट में  500 साल में पहली बार ईद की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा की और इंसानियत की सलामती एवं वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ की।

Eid: People praying for the end of global Corona epidemic while staying at home
लाॅकडाउन के बीच ईद - फोटो : amar ujala

सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाया गया। बेहट ईदगाह की इंतजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अहमद काजमी एडवोकेट ने बताया कि बेहट कस्बे का इतिहास करीब 500 साल पुराना है और पहली बार ऐसा हुआ है कि बेहट कस्बे की ईदगाह में ईद की नमाज नहीं हुई और ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा। ईदगाह में पुलिस भी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid: People praying for the end of global Corona epidemic while staying at home
Eid ul Fitr 2020, Lockdown - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में घरों में ही नमाज पढ़कर वैश्विक महामारी के खात्मे की दुआ मांगी गई। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते में ईद की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा की 

विज्ञापन
Eid: People praying for the end of global Corona epidemic while staying at home
बिजनौर में धार्मिक स्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala

रविवार को बिजनौर जिले में पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। रविवार को जरूरी सामान को छोड़कर बाकी दुकानें नहीं खुलने दीं। सोमवार को ईद पर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो गया। ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं होने दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed