लखनऊ से बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम सहारनपुर पहुंची। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और मुखौटा कंपनियों के निदेशक सौरभ मुकुंद के घर पर छापा मारा। आगे तस्वीरों में देखें टीम ने कैसे की कार्रवाई-
2 of 8
मकान के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुखौटा कंपनियों के जरिये प्रदेश की चीनी मिलें खरीदने के मामले में लखनऊ से सहारनपुर पहुंची ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल और मुखौटा कम्पनी के डायरेक्टर सौरभ मुकुंद के घर पर छापा मारा।
3 of 8
ईडी के घर छापा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मामले में एसएफआईओ ने जांच की थी और फिर 2017 में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, मुखौटा कंपनियों के जरिये चीनी मिलें खरीदने का आरोप लगा था। अप्रैल 2019 में सीबीआई ने भी अपने थाने में यह मामला दर्ज किया था।
4 of 8
ईडी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
मुखौटा कंपनियों के निदेशक सौरभ मुकुंद के सहारनपुर स्थित साउथ सिटी में मकान पर बुधवार को एक टीम पहुंची। दूसरी टीम मिर्जापुर में पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस को भी अपने साथ रखा।
5 of 8
मौके पर रही लोकल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से बुधवार सुबह ही दोनों टीम उनके घरों में पहुंची और जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिसकर्मी मकानों पर तैनात रहे। किसी को भी मकान के अंदर नहीं जाने दिया और मकान में मौजूद लोगों को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। मीडिया कर्मियों से भी दूरी बनाकर रखी गई।