दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिली तो लोग कांप उठे। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। इस बीच काफी देर तक उनकी सांसें अटकीं रहीं।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी यूपी में मंगलवार दोपहर में करीब 2.51 पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। बताया गया कि भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के दिपायल में था।
2 of 7
भूकंप आने पर कार्यक्रम में खड़े हो गए लोग
- फोटो : Amar Ujala
वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए तो लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों को फोन लगाया शुरू कर दिया। इस दौरान सभी ने अपने परिचितों से हालचाल जाना। वहीं मेरठ के होटल हारमनी में मेरठ सहोदय अवार्ड सेरेमनी संवाद चल रहा था। इसी दौरान भूकंप से बिल्डिंग हिल गई, जिससे लोग कांप उठे।
3 of 7
लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार्यक्रम में मौजदू लोग परेशान होकर इधर-उधर देखने लगे। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी खड़े होकर इधर से देखने लगे। इसके बाद लोग बाहर निकल आए।
4 of 7
हिलने लगा था पंखा।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में भी 2:53 पर भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिन्हें देखकर हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि एक मिनट से भी कम देरी तक भूकंप रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।
5 of 7
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए तो लोग घरों से बाहर निकले। कचहरी में अधिवक्ताओं भी अपने चैंबरों से बाहर आ गए। शहर से लेकर देहात तक असर देखने को मिला। वहीं, सहारनपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। झटके करीब दस सेकेंड तक महसूस किए गए। कई लोगों को महसूस हुआ कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं, लेकिन जब अन्य लोगों ने बताया कि भूकंप आया है तो उन्हें पता चला। बागपत और शामली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।