फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूकंप: अचानक हिली धरती तो कांप उठे लोग, दहशत में अटकीं सांसें, ऐसा था पश्चिमी यूपी का हाल

Tue, 03 Oct 2023 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Oct 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors were felt in districts of Western UP, people ran out of their homes in fear, see photos
Earthquake - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिली तो लोग कांप उठे। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। इस बीच काफी देर तक उनकी सांसें अटकीं रहीं।



बता दें कि दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी यूपी में मंगलवार दोपहर में करीब 2.51 पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। बताया गया कि भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के दिपायल में था।

Earthquake tremors were felt in districts of Western UP, people ran out of their homes in fear, see photos
भूकंप आने पर कार्यक्रम में खड़े हो गए लोग - फोटो : Amar Ujala

वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए तो लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों को फोन लगाया शुरू कर दिया। इस दौरान सभी ने अपने परिचितों से हालचाल जाना। वहीं मेरठ के होटल हारमनी में मेरठ सहोदय अवार्ड सेरेमनी संवाद चल रहा था। इसी दौरान भूकंप से बिल्डिंग हिल गई, जिससे लोग कांप उठे। 

Earthquake tremors were felt in districts of Western UP, people ran out of their homes in fear, see photos
लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कार्यक्रम में मौजदू लोग परेशान होकर इधर-उधर देखने लगे। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी खड़े होकर इधर से देखने लगे। इसके बाद लोग बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake tremors were felt in districts of Western UP, people ran out of their homes in fear, see photos
हिलने लगा था पंखा। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में भी 2:53 पर भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिन्हें देखकर हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि एक मिनट से भी कम देरी तक भूकंप रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Earthquake tremors were felt in districts of Western UP, people ran out of their homes in fear, see photos
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए तो लोग घरों से बाहर निकले। कचहरी में अधिवक्ताओं भी अपने चैंबरों से बाहर आ गए। शहर से लेकर देहात तक असर देखने को मिला। वहीं, सहारनपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। झटके करीब दस सेकेंड तक महसूस किए गए। कई लोगों को महसूस हुआ कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं, लेकिन जब अन्य लोगों ने बताया कि भूकंप आया है तो उन्हें पता चला। बागपत और शामली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed