फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2022: शहर के 10 स्थानों पर रावण पुतले का दहन, दशहरा मेले में जमकर आतिशबाजी, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Oct 2022 10:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Oct 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2022: Rawan effigy was burnt at 10 places in Meerut, see photos
रावण का दहन। - फोटो : amar ujala

विजयदशमी पर मेरठ शहर में 10 स्थानों पर दशहरा मेले का आयोजन हुआ। यहां श्रीराम ने अग्नि बाण से रावण का अंत किया। दिल्ली रोड, सदर भैसाली ग्राउंड, रजबन, सूरजकुंड, जेलचुंगी, प्रह्लादनगर में भव्य लीला मंचन हुआ।



इनके अलावा तोपखाना, कंकरखेड़ा, कसेरूखेड़ा, शास्त्रीनगर में दशहरा मेला और पुतला दहन किया गया। रामलीला समितियों ने भ्रष्टाचार, अपराध, रोग, मोह, गंदगी, लालच, अन्याय, आतंकवाद, महिला उत्पीड़न, अत्याचार जैसी दस बुराइयों का प्रतीक रावण को मानकर पुतला दहन किया गया।

Dussehra 2022: Rawan effigy was burnt at 10 places in Meerut, see photos
रावण का दहन। - फोटो : amar ujala

विभिन्न स्थानों पर 80 से 130 फीट के रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों के साथ सोने की लंका का भी दहन किया गया।

Dussehra 2022: Rawan effigy was burnt at 10 places in Meerut, see photos
रावण का दहन। - फोटो : amar ujala

वहीं कई कॉलानियों के साथ सदर, लालकुर्ती, रजबन, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, बुढ़ाना गेट आदि स्थानों पर बच्चों ने स्वयं रावण के पुतले बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2022: Rawan effigy was burnt at 10 places in Meerut, see photos
दशहरा - फोटो : amar ujala

छावनी रामलीला में काया कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों ने दो रावण और राम के बीच युद्ध दिखाया। पहली बार दो स्टेज तैयार किए गए। मंच के साथ जमीन पर भी युद्ध हुआ।

विज्ञापन
Dussehra 2022: Rawan effigy was burnt at 10 places in Meerut, see photos
दशहरा मेला। - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी लीला देखने पहुंचे। दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड के बाहर खाद्य पदार्थों के साथ बच्चों के खिलौने की दुकानें और झूले लगाए गए। राम रावण युद्ध करते हुए दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड पहुंचे। पुतला दहन के पूर्व आतिशबाजी भी हुई। शहर में आठ स्थानों पर स्थानीय कलाकारों ने संपूर्ण रामलीला मंचन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed