फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी और योगी से मत डरो, सिर्फ अल्लाह से डरो : शफीकुर्रहमान

Mon, 26 Jun 2017 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 26 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of Modi and Yogi, only fear Allah : Shafi kurrahman
ईदुल फितर की नमाज

मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि मोदी और योगी से मत डरो, सिर्फ अल्लाह से डरो।​




ईद के चांद को लेकर शहर काजी जैनुस साजिद्दीन की अध्यक्षता में ऊंची मस्जिद गुजरीबाजार में रविवार शाम रोजा इफ्तार के बाद चांद कमेटी की बैठक हुई। ईद का चांद साफ नजर आने पर शहर काजी ने एलान किया कि सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शाही ईदगाह दिल्ली रोड पर सुबह 07.45 बजे ईदुल फितर की नमाज हुई। इस दौरान कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि मोदी और योगी से मत डरो, सिर्फ अल्लाह से डरो। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है। अगर ये अत्याचार होता रहा तो सरकार ही खत्म ही जाएगी।

Do not be afraid of Modi and Yogi, only fear Allah : Shafi kurrahman
ईदुल फितर की नमाज

वहीं शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि दुनिया के अंदर जुल्म बढ़ेगा तो दुनिया खत्म हो जाएगी। देश में ईस्लामी कानून तब्दीली का प्रयास किया जा रहा है। जो मुसलमानों के लिए अच्छा नहीं है हमारे मुस्लिम भाईयों को बेदर्दी से मारा जा रहा हैं। हाल ही में ट्रेन के अंदर मुस्लिम व्यक्ति को नाम पूछने के बाद इसलिए मार दिया। हमें एक-दूसरे के साथ अच्छा सलूक करना चाहिए।

Do not be afraid of Modi and Yogi, only fear Allah : Shafi kurrahman
ईदुल फितर की नमाज

अतिरिक्त शिया समुदाय के मनसबिया रेलवे रोड पर सुबह पौने आठ बजे, नौचंदी बाले मियां ईदगाह पर सवा आठ बजे, ईदगाह लिसाड़ी रोड पर सवा आठ बजे ईद की नमाज पढ़ाई गई। वक्फ बाले मियां के मुतवल्ली मुफ्ती अशरफ ने बताया कि शहर की दो दर्जन से भी अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। वहीं रविवार को दिनभर लोग ईद की तैयारी करते रहे। शहर घंटा घर, हापुड़ रोड, गोला कुआं, लिसाड़ी रोड, अहमद नगर, श्याम नगर, मछेरान, ईदगाह चौराहा आदि स्थानों पर खाने के स्टॉलों पर लोग जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not be afraid of Modi and Yogi, only fear Allah : Shafi kurrahman
ईदुल फितर की नमाज

उधर, शाही ईदगाह दिल्ली रोड चौराहे पर सड़क के दोनों ओर जिला प्रशासन और सियासी दलों व सामाजिक संगठनों द्वारा रात में ही कैंप लगा दिए गए। जहां ईद की नमाज के बाद सभी को ईद की बधाई दी जाएगी। आज ईद पर संभलकर निकलें। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर मुख्य नमाज और अन्य मस्जिदों में नमाज के चलते सोमवार तड़के पांच बजे से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव के अनुसार डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Do not be afraid of Modi and Yogi, only fear Allah : Shafi kurrahman
ईदुल फितर की नमाज

ऐसे जाएंगे वाहन
दिल्ली से आने वाले वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व रूड़की की ओर जाना है परतापुर तिराहे से बाईपास होते हुए मोदीपुरम के रास्ते से जाएंगे। वापसी में आने वाले वाहन भी इसी रास्ते जाएंगे। दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें, जिन्हें भैंसाली बस अड्डे पर पहुंचना है, वे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे, रजबन पेट्रोल पंप, औघड़नाथ मंदिर, वेस्ट एंड रोड, गुरु तेग बहादुर रोड से सदर थाना होते हुए भैंसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed