फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने सस्पेंड किया, महकमे में हड़कंप

Wed, 29 Mar 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
DIG Meerut team raided, seven policemen, including Chowki Incharge Suspend
मामले की जांच करते अधिकारी

पुलिस की शह पर जिला पंचायत के चेकपोस्ट की आड़ में हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली के खेल का खुलासा हुआ है। डीआईजी मेरठ की टीम ने छापेमारी कर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करते पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लापरवाही पर एसपी अजय शंकर राय ने निवाड़ा चौकी इंजार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू करा दी है। यमुना पुल के दोनों ओर जिला पंचायत ने पशु, बालू और घास फूंस के ठेके छोड़े हुए हैं।

DIG Meerut team raided, seven policemen, including Chowki Incharge Suspend
अवैध वसूली पर धरे गए पुलिसकर्मी
यहां ठेकेदार चेक पोस्ट बनाकर निर्धारित शुल्क वसूलते हैं। डीआईजी केएस इमैनुअल को शिकायत मिली थी कि जिला पंचायत के ठेके की आड़ में पशु वाहनों के अलावा अन्य वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। डीआईजी ने टीम गठित की।
DIG Meerut team raided, seven policemen, including Chowki Incharge Suspend
यूपी पुलिस

सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में टीम ने चेक पोस्ट पर छापेमार कार्रवाई की। जिला पंचायत के चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के खेल का खुलासा हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से निर्धारित से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
DIG Meerut team raided, seven policemen, including Chowki Incharge Suspend
अवैध वसूली मामला

छापे में पकड़े गए लोगों में शामली के टपराना निवासी दिलशेर पुत्र अनवर व  शकील पुत्र शाबिर, फैजुल्लापुर निवासी नरेंद्र पुत्र बाल मुकंद, निवाड़ा निवासी संदीप पुत्र ऋषिपाल, हरियाणा के जींद के सैथली निवासी अनीस पुत्र वसाऊराम शामिल है। उसके पास से 40 हजार 30 रुपये बरामद हुए है। सरूरपुर चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने यहां से पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
DIG Meerut team raided, seven policemen, including Chowki Incharge Suspend
अवैध वसूली का खुुलासा

उधर, एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत पर निवाड़ा चौकी पर सीओ श्वेताभ पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार, कांस्टेबल सलेख चंद, कांस्टेबल अरूण कुमार, उपेंद्र सिंह, जर्रार हुसैन, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, अवनीश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed