फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM inaugurated dialysis unit in Meerut and gave great advice to youth

UP: डिप्टी सीएम ने युवाओं को दी बड़ी सलाह, डायलिसिस यूनिट का किया उद्घाटन, जाम में फंसे रहे चार घंटे

Sun, 24 Jul 2022 01:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Jul 2022 01:22 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ने रोटरी क्लब के सहयोग से स्थापित की गई डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को यह बड़ी सलाह दी। वहीं डिप्टी सीएम चार घंटे तक जाम भी फंसे रहे।

विज्ञापन
Deputy CM inaugurated dialysis unit in Meerut and gave great advice to youth
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को गंगानगर स्थित आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में रोटरी क्लब के सहयोग से स्थापित की गई डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज के युवा रात में देर तक मोबाइल चलाते हैं, फिर सुबह देर से उठते हैं। इस दिनचर्या से उनका स्वास्थ्य खराब होगा। युवाओं को रात में मोबाइल कम, सुबह सूर्योदय जरूर देखना चाहिए। रोज 45 मिनट योगा, एक्सरसाइज और वॉक करें। 

विज्ञापन


आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को श्रीकृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को भगवान की तरह बताया और आग्रह किया कि वे दवाइयों के जेनेरिक नाम लिखें, जिससे गरीबों को सस्ती दवाइयां मिल सकें। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने डायलिसिस यूनिट नो प्रॉफिट नो लॉस पर स्थापित कराई है। रोटरी के अनेक अनेक सामाजिक कार्य हर वर्ग के लिए होते हैं। मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, शिक्षक एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, आईआईएमटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, रोटरी गवर्नर दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. उमंग अरोड़ा, डॉ. शशि माहेश्वरी, डॉ. इंदु गुप्ता और डॉ. शैलेंद्र आदि को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


अस्पतालों में मरीजों की हालत देखकर हुआ दुख 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते जब सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया तो मरीजों की स्थिति देख दुख हुआ। सरकारी अस्पतालों में रोजाना करीब 12 हजार दुर्घटना वाले होते हैं, जिन्हें त्वरित उपचार की जरूरत होती है। वहीं, आठ हजार मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हैं। रोजाना पांच हजार ऑपरेशन सरकारी अस्प्तालों में हो रहे हैं। रोजाना मरीजों की संख्या के लिए ऑनलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से डाटा जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश खटीक के सवाल पर बोले, सबके अपने विचार 
हस्तिनापुर विधायक व मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर पाठक ने कहा कि सामाजिक परिस्थितियां हो सकती हैं, सभी के अपने विचार हैं। भाजपा सभी को परिवार की तरह साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। 


ऊर्जा मंत्री के आवास पर पहुंचे 
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर भी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, राम कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।

युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराएगी सरकार : ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर संघर्ष और चुनौती के समय ब्राह्मण समाज ने आगे आकर अपना सहयोग और भागीदारी दी है। समाज की अगर कोई भी आवश्यकता है तो हम उनके साथ हैं। युवाओं को रोजगार के साधन अब सरकार उपलब्ध कराएगी। शनिवार को उप मुख्यमंत्री रजबन अतिथि भवन में युवा ब्राह्मण परशुराम महासंघ के तत्वावधान में आयोजित आमंत्रण कार्यक्रम में पहुंचे थे। ब्राह्मण समाज इसी साल सितंबर माह में महासम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है, डिप्टी सीएम को इसका निमंत्रण पत्र भी भेंट किया गया।  

संगठन के पदाधिकारियों सौरभ गौड़, राजेश शर्मा, अंकित शर्मा, संतोष शर्मा, मुकुल शर्मा और विनय शर्मा ने डिप्टी सीएम को ब्राह्मण शिरोमणि की उपाधि देते हुए चांदी का मुकुट, माला, पटका, फरसा और भगवान परशुराम की मूर्ति व चित्र देकर स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल, कैंट बोर्ड नामित पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, पंडित यादराम शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा और पंकज शर्मा रहे। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने ब्राह्मण समाज से एकजुटता का आह्वान किया। मंच संचालन विपिन भारद्वाज ने किया। 

तुम्हारी सोच ही तुम्हें उठाएगी...गिराएगी 
डिप्टी सीएम के आगमन से पूर्व कवि सुमनेश सुमन ने कविता पाठ करते हुए कहा कि कभी किसी के वास्ते न नफरते रखना, तुम्हारी सोच ही तुम्हें उठाएगी गिराएगी। इंजीनियर आलोक गौतम ने कहा कि ब्राह्मण औद्योगिक इकाइयों में भी उपेक्षित है। अब समय आ गया कि हम चाणक्य और चंद्रशेखर आजाद बनकर दिखाएं। ब्राह्मणों के 84 खाप के चौधरी बड़ौत निवासी आरके चौधरी ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होकर दलबल बढ़ाना होगा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि हमें खुद को सुधारने की अत्यंत आवश्यकता है। पंडित राकेश गौड़, पंडित आदेश फौजी, तरुण शर्मा, वीनस शर्मा,  मनोज शर्मा, पंकज शर्मा और डॉ. राम शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। 

शहर पर जाम की मार, दो घंटे तक मोदीपुरम में फंसे डिप्टी सीएम 
कांवड़ यात्रा के दौरान शहर पर जाम की मार पड़ रही है। शनिवार को एनएच-58 पर रात में 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मोदीपुरम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो घंटे तक फंसे रहे। इससे पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। रात में भारी पुलिस फोर्स लगाकर उपमुख्यमंत्री का काफिला निकाला गया। वहीं दिनभर दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास समेत सभी मार्गों पर लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस की आधी अधूरी तैयारी के कारण कई जगहों पर हालात बिगड़ने से बचे। कट बंद होने के चलते लोग रास्ते तलाशते रहे। पुलिस से कई जगह उनकी नोकझोंक हुई। 

कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के तमाम दावे फेल साबित हो गए है। रात में उपमुख्यमंत्री मोदीपुरम क्षेत्र में कांवड़ियों का हालचाल पूछने गए थे। उन्होंने वहां पर एक भाजपा नेता के शिविर का उद्घाटन भी किया। डिप्टी सीएम का काफिला जाते हुए और आते हुए जाम में फंसा। मुश्किल से काफिले को निकाला गया। 

जहां से निकलो वहीं पर जाम 
अंजता कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हरेंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को जिधर से निकलते थे, उधर जाम में फंस जाते थे। शारदा रोड निवासी किराना व्यापारी अंशुल गोयल ने कहते हैं कि वह सुबह घर का सामान लेने के लिए दिल्ली पर गए थे। दस मिनट का रास्ता दो घंटे में पूरा हुआ। दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास और हापुड़ रोड पर लोगों को भीषण जाम के चलते अपने गंतव्य तक पहुंचने में दस मिनट का रास्तों घंटों में पूरा करना पड़ा। जागृति विहार निवासी अनिल गर्ग ने बताया कि उसको मोदीनगर जाना था। बिजली बंबा बाईपास पर कई किमी तक वाहनों की कतारें लगी थी। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली रोड की एक लेन कांवड़ियों के लिए तो दूसरी वाहनों के लिए है। शुक्रवार को वन-वे का पहला दिन था। सुबह से ही वाहन चालकों ने आफत झेलनी शुरू कर दी थी। शनिवार को भी दिन निकलते ही दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई थी। लोगों का कहना है कि कट बंद होने की वजह से स्थिति और भी विकराल हो गई थी। शाम होते-होते तो हालात बेकाबू हो गए थे। ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर जाम रिठानी से होता हुआ परतापुर तक पहुंच गया था। 

हालात बिगड़ते देख डिवाइडर पर लगे बैरियर हटाए 
बिजली बंबा बाईपास से आने वाले वाहनों के चलते दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति विकराल हो गई। लोगों को जाम से निकालने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। स्थिति बिगड़ती देखते पुलिस ने शॉप्रिक्स माल के पास डिवाइडर पर लगे बैरियर को हटाकर दो पहिया वाहनों को निकाला। व्यवस्था बनाने के लिए एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। 

तीन दिन जरा संभलकर निकलें  
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली रोड को रविवार सुबह दस बजे बंद कर दिया है। इस मार्ग पर चार पहिया वाहन, टेंपो और ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी किए गए पास वाले वाहनों को ही चलने दिया जाएगा। दोपहिया वाहनों को भी एक लेन पर चलाया जाएगा। शुक्रवार को ही दिल्ली रोड पर हल्के वाहनों को बंद कर दिया जा चुका है। दोनों लेन पर कांवड़ियों को चलाया जा रहा है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की वजह से हाईवे के सभी कट भी बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed