ऐ सरदार गाड़ी रोक...और बरसा दीं गोलियां, कमांडो की ट्रेनिंग ले चुका था दिल्ली पुलिस का यह जांबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लौटते समय हुई हत्या
दोपहर को गांव लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने कबट्टा-बवनपुरा संपर्क मार्ग पर कार रुकवाने का प्रयास किया। सरबजीत के कार न रोकने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट मारी, जिससे कार का शीशा चटक गया। ऐ सरदार गाड़ी रोक...! कहते हुए दूसरे बदमाश ने गोली चला दी जो शीशे को पार करते हुए हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की गर्दन में जा घुसी। बेटी को भी छर्रे लगे। सबरजीत को आनंद अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर एसएसपी अखिलेश कुमार फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी देहात के अनुसार सरबजीत की पत्नी संगीता ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कराया है। प्रथम दृष्टया मामला लूट का नहीं लग रहा। हो सकता है कि कार से बाइक टकराने पर विवाद हुआ हो।
रोडरेज और रंजिश के बिंदुओं पर जांच का फोकस
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस रोडरेज और रंजिश के बिंदुओं पर फोकस कर जांच कर रही है। खास जोर इस प्वाइंट पर है कि कहीं हत्या को सुनियोजित तरीके से तो अंजाम नहीं दिया गया। लूट के प्रयास का बिंदु भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। सोमवार को मेरठ और दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल पर संयुक्त रूप से जांच पड़ताल की। एसटीएफ को भी लगाया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा स्थानीय बदमाशों से पूछताछ चल रही है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। कई नंबरों की जांच चल रही है। हालांकि पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
क्षेत्र का रहा होनहार छात्र, कमांडो की भी ली थी ट्रेनिंग
निहत्था था सरबजीत
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/