फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Murder Case: पांच दिन बीते, पुलिस को न कटा सिर मिला न कातिल, खुलासे को लेकर आमरण अनशन शुरू

Sun, 02 Oct 2022 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Oct 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Deepak Murder Case: police did not find severed head nor murderer even after Five days passed
दीपक के घर पहुंचे मांगेराम त्यागी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी में युवक दीपक की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें न तो कटा हुआ सिर बरामद कर पाई हैं और न ही हत्यारोपियों का सुराग लगा सकी है। गांव के तालाब और खेत से लेकर अन्य स्थलों पर लगातार घंटो तक सर्च अभियान चलाया गया, मगर कुछ हाथ नहीं आया। इस मामले में त्यागी समाज, भाकियू, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के नेताओं ने जल्द खुलासा न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी पीड़ित परिवार को जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई कराने का दिलासा दिया था। वहीं वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य व जम्मू एंड कश्मीर प्रभारी आमरण अनशन पर बैठ गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Deepak Murder Case: police did not find severed head nor murderer even after Five days passed
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

दीपक हत्याकांड के बाद खजूरी गांव में तनाव है। पुलिस पांच दिन बाद भी खाली हाथ है, ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों को शांत करने और तनाव की स्थिति से बचने के लिए गांव खजूरी में भारी पुलिस बल तैनात है। सर्विलांस सहित अन्य टीमें 100 से अधिक लोगाें से पूछताछ कर चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम भी पड़ताल कर रही है।

Deepak Murder Case: police did not find severed head nor murderer even after Five days passed
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भाकियू वेस्ट यूपी उपाध्यक्ष मागे राम त्यागी ने मृतक के आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। वहीं घटना का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए  एसएसपी को मृतक के आवास पर बुलाने की मांग की। आज आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। एसएसपी थाने में डेरा डाले हुए हैं घटना का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Murder Case: police did not find severed head nor murderer even after Five days passed
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को भी पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस मामले को लेकर दिन भर माथापच्ची करती रहीं लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अभी तक पुलिस न  तो कटा सिर बरामद कर पाई है और न ही हत्यारोपी पकड़ में आए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस पूछताछ में कुछ नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि जिस वक्त दीपक घर से निकला उस वक्त उसने जो कपड़े पहने हुए थे हत्यारों ने हत्या से पहले उन्हें बदल दिया था। वहीं दूसरे समुदाय की दीपक की प्रेमिका ने इस मामले में खुलासा करते हुए दीपक से जुड़ी कुछ नई बातें पुलिस को बताई हैं।

विज्ञापन
Deepak Murder Case: police did not find severed head nor murderer even after Five days passed
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

यहां मिली अंतिम लोकेशन
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी के हत्यारों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी के जाटव मोहल्ले में बताई गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि दीपक का दोनों गांव के कई लोगों से विवाद हुआ है। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर ली गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जिस बिंदु पर काम करती है, वह कुछ दूर चलकर बंद हो जाता है। दीपक का कटा हुआ सिर ढूंढना भी पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed