फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में सजा मंडप, प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, दरोगा जी ने दिया आशीर्वाद, देखें फोटो

Sat, 06 May 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sat, 06 May 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
Decoration pavilion in the police station, seven rounds for the lover doubles, view Photos
थाने में प्रेम विवाह

कोतवाली शामली शुक्रवार को प्रेमी युगल की शादी की गवाह बनी। शादी भी अंतरजातीय, जिसमें युवती अनुसूचित जाति से थी, तो युवक जाट बिरादरी का। पांच साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर ही प्रेमी युगल को शामली कोतवाली पुलिस थाने ले आई थी, जिसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में उनकी शादी संपन्न करा दी गई।

Decoration pavilion in the police station, seven rounds for the lover doubles, view Photos
प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

दरअसल, मुजफ्फरनगर के थाना भोराकलां क्षेत्र के गांव सावटू निवासी मोनू और उसी गांव की सोनिया में पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनिया की शादी उसके परिजनों ने अक्तूबर 2016 में शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी, लेकिन सोनिया को वह रिश्ता मंजूर नहीं था। 

Decoration pavilion in the police station, seven rounds for the lover doubles, view Photos
थाने में प्रेम विवाह

इसके चलते विवाद रहने लगा और कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद से सोनिया और उसकी मां शामली के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। कैराना रोड कंडेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। वहीं, प्रेमी मोनू भी शामली आकर रहने लगा और वह भी फैक्ट्री में नौकरी लगने लगा। इसके बाद सोनिया और मोनू के बीच फिर से संपर्क बना और मुलाकात का सिलसिला चल निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Decoration pavilion in the police station, seven rounds for the lover doubles, view Photos
प्रेमी युगल को आर्शीवाद देते दरोगा

शुक्रवार सुबह शामली के विजय चौक पर मोनू और सोनिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और हंगामे की नौबत आ गई। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। युवक को छुड़ाने की मांग परिजनों ने की, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Decoration pavilion in the police station, seven rounds for the lover doubles, view Photos
थाने में प्रेम विवाह

उधर, शाम होते होते प्रेमी युगल की शादी की पटकथा तैयार हो गई और कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में पुजारी ने शादी संपन्न करा दी। प्रेमी मोनू ने सोनिया के गले में माला पहनाई और मांग में सिंदूर भरा, तो पुजारी ने फेरों की रस्म पूरी कराई। इस दौरान शामली कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुशील वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शादी रचाने वाले प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नवदंपत्ति को साथ साथ घर भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed