{"_id":"5ba2447b867a557ffe03f560","slug":"daughters-day-make-this-day-memorable-give-a-beautiful-gift-to-your-lovely-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी दिवस 2018: ऐसे यादगार बनाएं ये खास दिन, प्यारी बिटिया को दें ये उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी दिवस 2018: ऐसे यादगार बनाएं ये खास दिन, प्यारी बिटिया को दें ये उपहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईश्वर का सबसे खास रूप हैं बेटियां। इनसे घर आंगन महकता है। घर में सबकी शान और जान बेटियां होती हैं। बेटियों को और प्यार, दुलार देने का दिन डॉटर्स डे आने वाला है। हर साल सितंबर के चौथे रविवार को दुनियाभर में डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल 23 सितंबर को अंतिम रविवार है, इस दिन डॉटर्स डे मनाया जाएगा। बेटियों के इस खास दिन के लिए बाजार में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रंगबिरंगी हेयर एसेसरीज, डायरी, रूम डेकोर से लेकर फंकी ज्वैलरी, ग्रीटिंग कार्ड और बैग्स आए हैं। कोटेशनल लिखे कॉफी मग, गुलदस्ते, हैंगिंग्स, फोटो फ्रेम के साथ कुकरी बुक भी बेटियों को देने के लिए गिफ्ट गैलरीज पर सज चुकी हैं। आगे जानिए कैसे आप इस डॉटर्स डे को बना सकते हैं स्पेशल:-
हेयर एसेससरीज, ज्वैलरी और डिजायनर बैग्स
2 of 6
बेटी दिवस 2018
- फोटो : अमर उजाला
आर्चीज, वोएला के साथ दूसरे ज्वैलरी और गिफ्ट्स ब्रांड्स ने डॉटर्स डे के लिए ज्वैलरी का खास कलेक्शन लांच किया है। इसमें लाइटवेट स्लीक ज्वैलरी को प्रमुखता दी है। कॉपर, सिल्वर, गोल्डन और मैटल में ऑक्सीडाइस रंगों पर ज्वैलरी है।
3 of 6
बेटी दिवस 2018
- फोटो : अमर उजाला
ईयरिंग्स, झुमकियां, नेकलेस, ब्रेसलेट, घड़ियां, अंगूठी, कंगन, टॉप्स प्रमुख हैं। 100 रुपये से लेकर 2 हजार कीमत की फंकी ज्वैलरी है। कलरफुल ज्वैलरी के साथ स्टोन और डायमंड से सजी ज्वैलरी है। हेयर ब्रॉच, क्लिप, बीड्स और हेयरबैंड भी हैं। तितली, फूल, सितारे, बाइक, गिटार जैसे डिजायन की ज्वैलरी व एसेसरीज है। एसेसरीज से मेल खाते डिजायनर बैग भी हैं। जिन्हें नौकरीपेशा युवतियों के अलावा कॉलेज गोइंग गर्ल्स व छोटी बच्चियां भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टमाइज उपहारों की बुकिंग शुरू
4 of 6
बेटी दिवस 2018
- फोटो : अमर उजाला
मम्मी-पापा बेटियों के साथ डॉटर्स डे मनाने के लिए अभी से तैयारियां कर रहे हैं। बेटी के लिए उसकी तस्वीर लगी टी-शर्ट, कीरिंग, मोबाइल कवर, फोटोफ्रेम, कुशन, बेडशीट, ज्वैलरी, बैग, कॉफीमग, क्रॉकरी, पेंटिंग, फोटोकोलॉज, डायरी भी डिजायन करा रहे हैं। फोटो स्टूडियो में इसके ऑर्डर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी हैं ऑप्शन
5 of 6
बेटी दिवस 2018
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ वाली फोटो के अलावा बेटी की अकेली तस्वीरों से उपहार कस्टमाइज करा रहे हैं, ताकि बेटी ये उपहार पहनने के अलावा डेकोर के रूप में भी रख सके। कस्टमाइज उपहारों की कीमत 50 रुपये से प्रारंभ होकर अलग-अलग पैकेज में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।