फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: डेयरी संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या, जमकर पथराव, फोर्स तैनात

Mon, 23 Apr 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Apr 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Dairy owner shot killed in Meerut, Policeforce deployed in the area, photos
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे डेयरी संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत में फैल गई। पीड़ित महिला ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी।एसएसपी ने तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया।

Trending Videos

नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

Dairy owner shot killed in Meerut, Policeforce deployed in the area, photos
अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार सरधना के घोसियान मोहल्ला निवासी हाजी अनीस उर्फ बबलू (50) का पड़ोसी हाजी मीनू और बाबू से 50 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। हाजी अनीस बाइक से शनिवार रात करीब नौ बजे पत्नी सोनिया के साथ डॉक्टर के यहां जा रहा था। झिटकरी मोड़ स्थित बिजलीघर के पास बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।

पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव

Dairy owner shot killed in Meerut, Policeforce deployed in the area, photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने हाजी अनीस की कनपटी से सटाकर गोली मारी। सोनिया को भी गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल-बाल बच गई। आसपास के लोग अनीस को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dairy owner shot killed in Meerut, Policeforce deployed in the area, photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अनीस के परिजनों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ तो एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Dairy owner shot killed in Meerut, Policeforce deployed in the area, photos
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड में मृतक के भाई गुलजार ने हाजी मीनू, बाबू, भीमू, अल्लावाला, साबिर, आमिर, इमरान, इरफान और आमिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या से क्षेत्र में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed