{"_id":"68d0cde3f54323e61f06d1bd","slug":"dadri-panchayat-uproar-15-20-youth-arrived-with-their-faces-covered-and-pelted-stones-at-the-police-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादरी पंचायत बवाल: मुंह ढंककर पहुंचे 15-20 युवक और पुलिस पर किया पथराव..., फायरिंग कर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी पंचायत बवाल: मुंह ढंककर पहुंचे 15-20 युवक और पुलिस पर किया पथराव..., फायरिंग कर भागे बाइक सवार
Mon, 22 Sep 2025 09:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:47 AM IST
सार
Meerut News: सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे क्षत्रिय लिखने के विरोध में गुर्जर समाज ने दौराला स्थित दादरी गांव में महापंचायत का ऐलान किया था। मगर पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसी को लेकर गांव के बाहर बवाल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
दादरी में पंचायत का ऐलान करने के बाद दोपहर 12 बजे से भीड़ उमड़नी शुरू हुई। भीड़ में अधिकांश लोग नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर के थे। शांति से फ्लाईओवर के नीचे धरना चल रहा था और पुलिस वार्ता कर रही थी। तभी लेकिन 15 से 20 युवक इसी बीच मुंह ढककर पहुंचे और पुलिस पर पथराव कर दिया। लगभग 40 सेकेंड तक युवक पथराव करते रहे और पुलिस बचाव करती रही। पुलिस के लाठी फटकारने पर आरोपी भाग गए। ये युवक कौन थे और मुंह ढककर क्यों आए थे। पुलिस के पास इनकी फुटेज मौजूद हैं। इनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
दादरी गांव के बाहर एकत्र लोग और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बाइक पर आए दो युवकों ने की हवाई फायरिंग
दादरी में तनाव के बीच रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इन्होंने गांव में हवाई फायरिंग की और भाग निकले। पुलिस ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी। युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फ्लाईओवर के नीचे धरना देते गुर्जर समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक बोले- जातियों को भिड़ाने का काम कर रही सरकार
सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि युवाओं पर लाठियां फटकारना निंदनीय है। सरकार के इशारे पर भाईचारा बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। शांतिपूर्वक आंदोलन था। कुछ बाहरी तत्वों ने पंचायत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। जातियों में बंटवारा कर रही है।
ये भी देखें...
Governor in Meerut: आनंदीबेन पटेल बोलीं- बेटियां भी ले रहीं ड्रग्स, गर्भाशय कैंसर और AI पर कह दी ये बात

दादरी के बाहर धरने पर बैठे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत रोकने पर जाम लगाने की कोशिश
कपसाढ़ गांव में बने सम्राट मिहिर भोज के द्वार का विवाद ने रविवार को तूल पकड़ लिया। दादरी गांव में स्वाभिमानी पंचायत की घोषणा के बाद दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय वीर गुर्जर संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को पुलिस ने रोक दिया। इसी दौरान पुलिस पर पथराव किया और पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ रिहाई की मांग पर सर्किट हाउस के गेट पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने हिरासत में लिए पांच लोगों को छोड़ दिया। शेष 17 लोगों के खिलाफ दौराला थाने में बिना अनुमति पंचायत करने, पुलिस पर पथराव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया।