यूपी में एनकाउंटर को सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार रात मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में सवा-सवा लाख के दो इनामी हथियार सप्लायरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश ने सरेंडर कर दिया। दोनों सप्लायरों की तलाश में दिल्ली पुलिस काफी दिनों से लगी थी। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस भी शामिल थी। दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर दो माह पहले लिसाड़ीगेट से अवैध हथियारों का जखीरा पड़ा था। 84 पिस्टलें बरामद कर दिल्ली पुलिस अवैध पिस्टल बनाने वाले मुंगेर के तीन लोगों को पकड़कर ले गई थी। जिन्होंने बताया था कि फुरकान ने लिसाड़ीगेट में अवैध हथियारों की फैक्ट्री बनाई हुई थी। जिसमें मुंगेर के कारीगरों को बुलाया हुआ था।
यूपी: मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े सवा-सवा लाख के इनामी हथियार सप्लायर, हुए कई बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस हथियार सप्लायर फुरकान की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात एएसपी कैंट सतपाल सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के प्रभारी शिवकुमार सिंह व उनकी टीम ने लिसाड़ी गेट के सुहेल गार्डन में चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक्टिवा पर फुरकान निवासी लखीपुरा और समीर उर्फ मेंढक निवासी गोलाकुआं लिसाड़ी गेट निकले थे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था। जिस पर दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में समीर उर्फ मेंढक के पैर में पुलिस की गोली लगी।गोली लगते ही समीर जमीन पर गिर पड़ा। खुद को घिरा देखकर फुरकान ने दोनों हाथ ऊपर करके शोर मचा दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। घायल समीर को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों सप्लायरों पर दिल्ली से एक-एक लाख का इनाम था। मेरठ पुलिस ने भी दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम किया हुआ था।
तहखाने में चलाते हैं फैक्ट्री
वेस्ट यूपी के जिलों में हथियार सप्लायर फुरकान व समीर उर्फ मेंढक का नेटवर्क फैला है। मुंगेर से कारीगरों को लाकर लिसाड़ी गेट में भारी मात्रा में पिस्टल तैयार कराई जाती थी। फुरकान के कई शातिर बदमाशों से संपर्क थे, उनके जरिये हथियारों के खेप सप्लाई होती थी। आरोपी फुरकान से पुलिस पूछताछ करने में लगी है। उसकी निशानदेही पर कई बदमाशों के यहां पर छापा भी मारा। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। मुजफ्फरनगर में सप्लायरों का जाल फैला हुआ है, जहां से देहात के इलाके में हथियार सप्लाई होते हैं। पुलिस के अनुसार फुरकान हथियार सप्लाई करता है। उसने लिसाड़ीगेट में कई मकान किराये पर लेकर तहखाने बनाए थे। दिल्ली पुलिस ने एक तहखाने से 84 पिस्टलें बरामद की थीं। पुलिस का दावा था कि फुरकान ने कई तहखाने बनाए है, जहां पर अवैध पिस्टल तैयार होती हैं। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
स्कूटी में ले जाते थे हथियार
फुरकान व समीर अक्सर स्कूटी से हथियारों को सप्लाई करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस स्कूटी की चेकिंग कम करती है। उसकी डिग्गी में 50-60 पिस्टल आसानी से आ जाती हैं। इसको देखते स्कूटी से वह आसानी से हथियारों को सप्लाई कर लेते हैं। आरोपियों से एक स्कूटी मिली है, जो कि दिल्ली से चोरी होना बताया गया।
मेंढक ने चर्ई गोली
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि समीर उर्फ मेंढक को दिल्ली पुलिस ने अक्टूबर 2018 में पकड़ा था। लेकिन समीर दिल्ली पुलिस से छूटकर भाग गया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस व समीर के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में एक सिपाही को गोली लगी थी। तभी दिल्ली पुलिस ने समीर पर एक लाख का इनाम किया था। जबकि फुरकान पर भी अवैध हथियार के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम किया था।सवा-सवा लाख के इनामी दो हथियार सप्लायरों से पुलिस की मुठभेड़ की जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गोलियां चलते ही लिसाड़ीगेट में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे ने खुद ही सरेंडर कर दिया।