एक शादीशुदा युवक ने युवती पर उसके घर पर जाकर चाकू-पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला कर खुद का गला रेत लिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें कैसे दिया आरोपी युवक ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम...
सनकी युवक ने पहले युवती के पूरे शरीर पर घोंपे पेंचकस, चाकू से काटी हाथ की नस और फिर...
आरोपी युवक प्राणगढ़ी स्थित रात करीब साढ़े नौ बजे युवती के घर पहुंचा और उससे बात करने लगा। बात करने के दौरान उसे एक कमरे में चलने को बोला। दोनों कमरे में जाकर बात करने लगे। कुछ ही देर में कमरे से चीख पुकार की आवाज आने लगीं। घर के लोग कमरे की तरफ दौड़े तो दोनों लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे।
बताया कि युवती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती एक कोचिंग सेंटर में तैयारी के लिए जाती थी। वहां पर कोचिंग शिक्षक से करीब तीन वर्ष पहले उसकी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों प्यार करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का मन बना लिया था। युवक के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने चार माह पहले उसकी शादी कर दी। शादी के बाद भी युवती से युवक लगातार बात करना चाहता था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी। वह युवती पर लगातार बात करने के लिए दबाब बनाता था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच फोन पर झगड़ा भी होता था। पुलिस के अनुसार युवक शादीशुदा होने के बाद भी युवती से शादी के लिए लगातार दबाब बना रहा था। युवती इसका विरोध कर रही थी। वह युवती की इस बात से नाराज था।