फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आखिर दो सहेलियों ने जहर खाकर क्यों दी जान? वजह जानने में जुटे पुलिस अधिकारी

Thu, 09 Jul 2020 05:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Two girl have committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
आत्महत्या केस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो सहेलियों ने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की है। इसकी वजह जानने के लिए पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट- 

UP Crime News: Two girl have committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

तितावी थाना क्षेत्र के गांव लड़वा में बुधवार शाम करीब चार बजे दो सहेलियों हिमांशी (25 वर्ष) और जूली (25 वर्ष) ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें एक शादी शुदा थी और दूसरी अविवाहित थी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है, आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

UP Crime News: Two girl have committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
आत्महत्या केस - फोटो : अमर उजाला

लड़वा निवासी हिमांशी की शादी तीन साल पूर्व अमरोहा के गांव दौराला निवासी गौरव के साथ हो गई थी, जिसके अब डेढ़ साल का बेटा भी है। गांव झिंझाड़ मवाना मेरठ निवासी जूली अविवाहित थी। वह कार बुकिंग पर चलाने के साथ खुद को एक चैनल का पत्रकार भी बताती थी। दोनों कॉलेज में पढ़ने के दौरान सहपाठी रही है और जूली हिमांशी के घर आती-जाती रहती थी। करीब 20 दिन पूर्व हिमांशी बेटे के साथ परिजनों से मिलने मायके आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Two girl have committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के अनुसार पांच जुलाई को जूली कार से लड़वा आई थी, जिसके बाद दोनों सहेलियां कहीं घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गई थी। अगले दिन लौटकर दोनों सहेलियां भोपा क्षेत्र के गांव अथाई निवासी जूली के बहनोई सुधीर के यहां चली गईं थीं और बुधवार सुबह 11 बजे ही वहां से लौटी थीं। 

विज्ञापन
UP Crime News: Two girl have committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसओ का कहना है कि दो सहेलियों ने आत्महत्या की है। जूली के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। जूली के परिजनों के आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed