फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: लंबे बाल में छिपा व्यापारी की मौत का राज, बेड पर सड़ रही थी लाश, ये मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Wed, 01 Dec 2021 03:31 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Dec 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: death secret of a trader man hide in woman long hair and police investigation continue in Meerut
पत्नी के साथ निर्देश का फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में व्यापारी निर्देश गौतम की हत्या के पीछे बड़ा राज छिपा हो सकता है। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों का शक उसकी पत्नी पर ही जा रहा है। वहीं इस खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। बताया गया कि निर्देश का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला और उसके पास से लंबे बाल, हाथापाई होने के निशान मिलने की बात कही जा रही है। इस खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट लगे हुए हैं।



ये है मामला
मेरठ के शास्त्रीनगर में एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान से भयंकर बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने अनहोनी का संदेह जताया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आगरा से मेरठ पहुंचे और मकान का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के एक कमरे में बेटे की लाश बेड पर सड़ रही थी, जिससे भीषण बदबू उठ रही थी। पड़ोसी भी ये दृश्य देखकर हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं व्यापारी की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

UP Crime News: death secret of a trader man hide in woman long hair and police investigation continue in Meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

18 साल पहले हुई थी व्यापारी निर्देश की शादी
स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम की शादी 18 साल पहले आगरा की मंजू गौतम से हुई थी। निर्देश के दो बहनें हैं। बड़ी बहन अंजली आगरा और छोटी बहन कासगंज में अपनी ससुराल में रहती है। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में निर्देश अपनी पत्नी मंजू और मां मीना गौतम के साथ रहते थे। दंपती के कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच विवाद रहता था। 19 अक्तूबर को सास-बहू में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि मीना गौतम की पिटाई पुत्रवधू मंजू ने कर दी थी। मीना गौतम की रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। इसके बाद मीना अपनी बेटी अंजली के पास आगरा स्थित बालाजीपुरम में चली गईं।

UP Crime News: death secret of a trader man hide in woman long hair and police investigation continue in Meerut
पत्नी के साथ व्यापरी - फोटो : अमर उजाला

15 दिन पहले दंपती के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद मंजू अपने पति को छोड़कर आगरा अपने मायके में चली गई। एक सप्ताह से मीना गौतम अपने बेटे निर्देश को लेकर चिंतित थीं। उन्होंने बेटी अंजली और दामाद देवेश से मेरठ चलने को कहा। पांच-छह दिन से देवेश अपने साले को कॉल कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। वहीं मंगलवार को पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद देवेश, अंजली और मीना शास्त्रीनगर में निर्देश की कोठी पर पहुंचे। दरवाजे का कुंडा लगा था, जिसे खोलकर वे अंदर आ गए। एक कमरे से बदबू आ रही थी। तीनों जैसे ही कमरे में गए तो निर्देश का काला पड़ चुका और फूल चुका शव पड़ा था। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ लग गई।
 
इसके बाद सूचना मिलने पर मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहन और बहनोई ने मंजू पर हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं पुलिस व्यापारी की पत्नी अंजू से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: death secret of a trader man hide in woman long hair and police investigation continue in Meerut
सूचना पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

कोठी पर थी निगाह
स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम की जान कीमती कोठी ने ली है। इस कोठी पर अपनों की ही निगाह लगी थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौत कैसे हुई, हत्या हुई तो किसने की है। पत्नी मंजू पर शक जताकर परिवार के लोग हत्या होने का इशारा भी कर रहे हैं। वहीं, पत्नी उनके ऊपर आरोप लगा रही है। घटनास्थल पर दुर्गंध शव के पास लंबे बाल, हाथापाई होने की निशान मिलने की बात कही जा रही है। परिजनों का आरोप है कि 386 मीटर की कोठी को पत्नी बिकवाने का पति और सास पर दबाव बनाती थी। इसे लेकर अक्सर निर्देश, मंजू और सास मीना में विवाद होता था।

विज्ञापन
UP Crime News: death secret of a trader man hide in woman long hair and police investigation continue in Meerut
Meerut news - फोटो : अमर उजाला

फूफा ने निर्देश गौतम को लिया था गोद 
निर्देश गौतम के फूफा आरपी गौतम थे, उनकी मौत हो चुकी है। वे अधिवक्ता थे और उन्हीं की यह कोठी थी। आरपी गौतम के कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने निर्देश को गोद लिया था। अधिवक्ता की मौत के बाद वह अपनी पत्नी और मां के साथ शास्त्रीनगर में इस कोठी में रहने लगा था। 2006 और 07 में निर्देश ने शास्त्रीनगर में स्क्रैप की दुकान शुरू की, बाद में वह बंद कर दी। 

प्रॉपटी को लेकर पति की हत्या हुई: मंजू 
मंजू का कहना था कि मेरा पति आत्महत्या नहीं कर सकता, उसे मारा गया है। शास्त्रीनगर में हमारी कोठी को लेकर ननद-ननदोई और सास की नियत खराब थी। वह बार-बार उसे बेचने की बात कहते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed