उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन की हत्या से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। मुरसलीन की लाश कार की पिछली सीट पर पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की खबर मिलते ही आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष नीटू गौतम शामली पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी नासिर चौधरी अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचे। नासिर चौधरी ने बताया कि मुरसलीन ने 30 अगस्त को कैराना स्थित अपने ही आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वे 25 अगस्त को सहारनपुर में पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर से भी मिले थे।
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मुरसलीन प्रॉपर्टी डीलर का भी काम था। घटनास्थल पर मृतक की आई-20 कार की चाभी भी गायब मिली, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन से गाड़ी को कोतवाली पहुंचाया। वहीं फोरेंसिक विभाग की टीम कोतवाली पहुंची और कार के अंदर की गहनता के साथ जांच की।
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि कार में शराब की बोतल, नमकीन, सोडा, गिलास आदि मिले हैं, जिसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। वहीं मौके पर मृतक के भाई फाजिल ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुरसलीन का शव लेकर शाम करीब पांच बजे आवास पर आ गए।