फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का कत्ल: पश्चिमी यूपी में कानून का डर खत्म, 24 घंटे में 6 हत्याएं, अपनों की जान के दुश्मन बने लोग, तस्वीरें

Sat, 14 Aug 2021 02:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Aug 2021 02:59 PM IST
UP Crime Hindi News: Six murders have been done in 24 hours in Meerut, Bijnor and Saharanpur of western UP
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

पश्चिमी यूपी में लगातार हो रहीं वारदातों को देखकर ऐसा लगता है कि यहां लोगों में कानून का डर खत्म हो गया है। बात फिर चाहे मेरठ की हो या किसी आसपास के जिले की, जहां देखो दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। यहां लोग अपनों की ही जान के दुश्मन बने बैठे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी भले ही कानून व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन, 24 घंटे के भीतर छह हत्याएं होने से आला अफसरों के दावों की भी पोल खुलकर सामने आ गई है। सभी वारदातों के बारे में विस्तार से नीचे पढ़िए।



वारदात - 1

चुनावी रंजिश में हत्या के बाद मोरना में तनाव  

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मोरना गांव में शुक्रवार शाम चुनावी रंजिश में अख्तर (62) की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। एहतियात के तौर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने प्रधानी चुनाव में हारे प्रत्याशी और उसके भाई को पकड़ लिया है। 

पुलिस के अनुसार मोरना निवासी शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत में जाने के लिए निकले थे। रास्ते में प्राथमिक पाठशाला के निकट सामने से आ रहे नशे में धुत प्रधानी का चुनाव हारे प्रदीप त्यागी और उसके भाई राजू त्यागी से वोट न देने को लेकर नोकझोंक हो गई। इसके बाद फावड़े से अख्तर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। आसपास के लोगों ने देखकर शोर मचाया और लहूलुहान अख्तर को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अख्तर की मौत के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। नाराज परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और बीच रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार ने नाराज ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने प्रदीप और राजू को पकड़ लिया है। अख्तर की पत्नी नसीमा की तहरीर पर तीन भाइयों प्रदीप, राजू और संदीप उर्फ संजू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

UP Crime Hindi News: Six murders have been done in 24 hours in Meerut, Bijnor and Saharanpur of western UP
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

वारदात - 2

मुढ़ाल में किसान की गोली मारकर हत्या


बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ाल में गुरुवार रात को किसान हरिओम सैनी (38) पुत्र रामसिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी और सीओ ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

शुक्रवार को ग्राम प्रधान मुढ़ाल की ओर से गांव के जंगल में बने डेरे पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान किसान हरिओम सैनी निवासी भूड़ थाना हल्दौर के रूप में की। मृतक पिछले कई वर्षों से हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ाल में अपनी 40 बीघा जमीन पर डेरा बना कर अकेला रहता था। उसकी दो पत्नियां हैं, दोनों से बच्चे हैं। दोनों से ही उसके संबंध ठीक नहीं थे। उसका परिवार हल्दौर में ही रहता था। मृतक अपने साथियों के साथ शराब पीने का आदी था। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट का निशान है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारकर हत्या की गई है।पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह व सीओ चांदपुर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हीमपुर दीपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

UP Crime Hindi News: Six murders have been done in 24 hours in Meerut, Bijnor and Saharanpur of western UP
मौके पर मौजूद भीड़ व जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

वारदात - 3

मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या


बिजनौर के अफजलगढ़ में दिनदहाड़े नगर के मोहल्ला गौहरअली खां निवासी मंगलामुखी की लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलामुखी के भाई ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला गौहरअली खां निवासी अजीम उर्फ ज्योति मंगलामुखी (38) पुत्र तसलीम अहमद की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे ज्योति का भाई रईस अहमद गोली चलने की आवाज सुनकर घर की तरफ बढ़ा तो उसने मोहल्ले के ही ज्योति के पति सद्दू उर्फ सादाब को तमंचा लहराते हुए भागते देखा। इसके बाद घर के भीतर पहुंचने पर चारपाई पर ज्योति का शव पड़ा देखा। शव के पास ज्योति द्वारा गोद ली गई सायबा और मुमताज थी। मासूम बच्चियों ने रोते हुए बताया कि सद्दू उर्फ सादाब द्वारा ज्योति को गोली मारी। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पूर्वी रामअर्ज, सीओ सुनीता दहिया और कोतवाल ने पुलिस सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई और मृतक के घर पुलिसबल तैनात कर दिया गया। दूसरी ओर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने मौके से जरूरी जानकारियां जुटाईं। 

लेनदेन को लेकर था पति से विवाद
एसपी पूर्वी रामअर्ज ने बताया कि मंगलामुखी का लेनदेन को लेकर पति के साथ विवाद था। इसके अलावा मंगलामुखी का पति सद्दू उर्फ सादाब दूसरा निकाह कर चांदपुर क्षेत्र के गांव में रहने लगा था। इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गए, जिसके चलते शुक्रवार सुबह आरोपी ने मंगलामुखी की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम गठित की है।

विज्ञापन
UP Crime Hindi News: Six murders have been done in 24 hours in Meerut, Bijnor and Saharanpur of western UP
हत्यारोपी रवि। - फोटो : amar ujala

वारदात - 4

ब्लेड से प्रहार कर महिला को मार डाला 


सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र स्थित सुपर विहार कॉलोनी में ब्लेड से प्रहार करके महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और महिला लिव इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रह रहे थे। 

यह वारदात शुक्रवार रात करीब सात बजे हुई। सुपर विहार कॉलोनी में सुनील के मकान में रवि कश्यप किराए पर रहता था। उसकी दोस्ती पूजा निवासी आजाद कॉलोनी से थी। पूर्व में पूजा की दो शादियां हुई थीं, जिसमें पहली शादी शालू निवासी प्रतापनगर से, जबकि थानाभवन निवासी नीटू से उसने कोर्ट मैरिज की थी। वर्तमान में नीटू सहारनपुर जिले के ही गांव हलालपुर में रहता है। कुछ समय पहले ही करीब तीन माह तक पूजा रवि के साथ रही थी, लेकिन उसके बाद अपने पति नीटू के पास हलालपुर चली गई थी। वहां से 10 दिन पहले ही वह फिर से रवि कश्यप के पास आ गई। 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब सात बजे रवि और पूजा ने शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रवि ने ब्लेड से पूजा की गर्दन और चेहरे पर कई प्रहार कर दिए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूजा को जिला अस्पताल भिजवाया। ज्यादा खून बहने के कारण पूजा ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

17 साल पहले हो चुकी है रवि के माता-पिता की हत्या 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि के माता-पिता की 17 साल पहले हत्या हो चुकी है। रवि करीब 11 वर्ष की आयु से अपने मामा कोकी पुत्र रमेश के पास सुपर विहार कॉलोनी में सुनील के मकान में किराए पर रहता था।

UP Crime Hindi News: Six murders have been done in 24 hours in Meerut, Bijnor and Saharanpur of western UP
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

वारदात - 5 

दो युवतियों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा


मेरठ के सरधना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो युवतियों की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। दोनों युवतियों के शव नानू-रतौली के जंगल में नाले में पड़े मिले थे। पुलिस के अनुसार अफसाना नानू गांव की रहने वाली थी। दूसरी युवती अफसाना के भाई की साली थी। खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कई युवकों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

बताया गया कि युवतियों की हत्या के बाद कार से शवों को लाकर नाले में फेंक दिए गए थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। मृतक दोनों युवतियां नोएडा में नौकरी करती थीं।

ये था मामला
मेरठ के सरधना क्षेत्र में नानू-रतौली के जंगल में नाले में दो युवतियों के शव मिले थे। दोनों युवतियों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

दोनों लड़कियों की पहचान हो गई है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed