फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर मौलाना के बड़े राज: मदरसों में इबादत का पाठ... पर सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान, ऐसे चलता था धर्मांतरण का खेल

Thu, 23 Sep 2021 02:02 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
UP ATS News: Many big secrets of Maulana Kaleem Siddiqui are open regarding conversion and foreign funding
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मदरसों, जलसों और धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में मौलाना कलीम सिद्दीकी धर्मांतरण का खेल भी खेल रहे थे। यूट्यूब पर मौलाना कलीम के करीब दो लाख फॉलोअर्स हैं। करोड़ों की फंडिंग मौलाना के ट्रस्ट में होने लगी तो, तीन माह पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। मौलाना की यूट्यूब और फेसबुक पर 100 से ज्यादा वीडियो की जांच की गई। उधर, इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी के मंसूबों की जांच के लिए एटीएस और एनआईए ने वेस्ट यूपी में डेरा डाल दिया है।



गाजियाबाद के डासना में देवी मंदिर में चार माह पहले साधु पर हमला हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल की, जिसमें पता चला कि गैर मुस्लिम लोगों के धर्मांतरण करने के लिए एक बड़ा गैंग काम कर रहा है। इसका पता लगते ही सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो र्गइं। एटीएस ने मौलाना उमर गौतम को गिरफ्तार किया, जिसका ट्रस्ट चलता था। उस ट्रस्ट में धर्मांतरण कराने के लिए विदेशों से फंडिंग होनी की पुष्टि हुई थी। तभी मुजफ्फरनगर के फुलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसियों के टारगेट पर आए थे। मौलाना के खिलाफ एक के बाद एक सबूत एटीएस को मिलने लगे। जांच में पता चला कि इबादत की पाठ पढ़ाने की आड़ में मौलाना लोगों का धर्मांतरण कराने में लगे हैं।

UP ATS News: Many big secrets of Maulana Kaleem Siddiqui are open regarding conversion and foreign funding
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

कलीम को सुनने के लिए हजारों की भीड़ आती थीं। मौलाना ने गैर मुस्लिम लोगों में पकड़ बनानी शुरू कर दी। वह गैर मुस्लिम व मुस्लिम समुदाय की संयुक्त मीटिंग में हिस्सा लेते थे। जिसमें वह धर्मांतरण की बात करने से कहीं नहीं चूके। कई वीडियो को एटीएस ने बारीकी से सर्च की और जांच की। 

UP ATS News: Many big secrets of Maulana Kaleem Siddiqui are open regarding conversion and foreign funding
यपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार, मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

उमर गौतम से जुड़े थे मौलाना कलीम 
एटीएस ने यह भी खुलासा किया है कि जिस मौलाना उमर गौतम समेत दस लोगों को सुरक्षा एजेंसियां जेल भिजवाया है। मौलाना का कनेक्शन उमर गौतम से मिला है। इसी इनपुट के बाद तीन महीने से मौलाना की सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के आधार पर ही मौलाना को पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP ATS News: Many big secrets of Maulana Kaleem Siddiqui are open regarding conversion and foreign funding
मौलाना कलीम सिद्दीकी,सना खान - फोटो : अमर उजाला
सालों से चल रहा था खेल 
सुरक्षा एजेंसियां दावा करती कि मौलाना के अलावा बहुत सारे लोग धर्मांतरण कराने व विदेश से फंडिंग के जरिए करोड़ों रुपये ले रहे हैं। यह धंधा सालों से चल रहा है। धर्मांतरण पर नया कानून बनने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
UP ATS News: Many big secrets of Maulana Kaleem Siddiqui are open regarding conversion and foreign funding
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

मेरठ में धर्मांतरण के तीन केस
धर्मांतरण पर नया कानून बनने के बाद तीन महीने में मेरठ में तीन मामले सामने आए है। कंकरखेड़ा थाने में नाबालिग लड़की का धर्मांतरण कराकर जबरन शादी कराने का मामला दर्ज हुआ था। दूसरा मुकदमा मुंडाली थाना क्षेत्र का है। जेल में बंद होने के दौरान एक युवक का धर्मांतरण कराया गया था। जेल से छूटने के बाद युवक ने वेशभूषा को बदल लिया था। तीसरा केस सरधना में दर्ज हुआ था, जिसमें युवक का धर्मांतरण कराया था। पुलिस जांच कर रही है कि इन मामलों से तो मौलाना कलीम का कोई कनेक्शन नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed