सबकुछ सामान्य था। सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता और मुकदमों के वादी, गवाह व अन्य लोग मौजूद थे। किसी को यह आभास नहीं था कि जहां वह आराम से खड़े हैं, वहां खून खराबा होने वाला है। एकाएक दीवार के सहारे खड़े तीन युवकों ने पिस्टल निकालीं और कुख्यात बदमाश शाहनवाज और उसके साथी जब्बार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू होते ही भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाकर भागता दिखाई दिया।
2 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर जनपद में मंगलवार दोपहर 1:40 बजे जब सीजेएम कोर्ट में यह वारदात हुई, तो कोर्ट की कार्रवाई चल रही थी। रोजाना की तरह ही अधिवक्ता व अपने मुकदमों के संबंध में आए लोग मौजूद थे। सभी अपने काम में जुटे हुए थे। हत्यारोपी साहिल, अफराज और सुमित भी एकदम चुपचाप अन्य लोगों के बीच में खड़े थे।
3 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
किसी को यह पता नहीं था कि अन्य लोगों के बीच खड़े तीन युवकों के मंसूबे कितने खतरनाक हैं। जैसे ही हत्यारोपियों को मौका मिला, तो तीनों ने अपनी पिस्टल निकाल लीं और शाहनवाज व जब्बार पर तानकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां बरसाने से कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई।
4 of 8
घटना के बाद मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार सीजेएम योगेश कुमार ने मेज के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके बाद वे अपने चैंबर में चले गए।
5 of 8
घटना के बाद भगदड़ मची
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गोलियां लगने पर शाहनवाज कोर्ट परिसर में ही गिर गया था। कुछ वकील बाहर की तरफ भागे, तो कुछ ने वहीं छिपने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान भी एकाएक हुई वारदात को समझ नहीं पाए, लेकिन कोर्ट मोहर्रिर (सिपाही) मनीष ने एक शूटर को दबोचने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने सिपाही मनीष और दिल्ली पुलिस के सिपाही संजीव पर भी गोलियां दाग दीं।