फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सीआरपीएफ जवान की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, खाली प्लाट में मिला शव, पति पर हत्या का आरोप

Tue, 17 Dec 2019 08:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan wife murdered in kanpur
सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव शताब्दी नगर क्षेत्र के कात्यायन स्कूल के पीछे खाली प्लाट में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किदवई नगर पुलिस सोमवार रात से गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दिया है।
CRPF jawan wife murdered in kanpur
सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के तातियागंज निवासी आराधना गौतम (35) किदवई नगर स्थित जैन ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन में एकाउंटेंट थी। सोमवार शाम सवा छह बजे वह दफ्तर से घर जाने के लिए निकलीं लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इस पर उनके पिता राम प्रकाश ने किदवई नगर थाने में देर रात आराधना की गुमशुदगी दर्ज कराई।
CRPF jawan wife murdered in kanpur
घटना स्थल पर पड़ा महिला का बैग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उनकी तलाश कर रही थी कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कल्याणपुर के शताब्दी नगर के कात्यायन स्कूल के पीछे आराधना के शव मिलने की सूचना मिली। सीओ कल्याणपुर समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ अजय कुमार ने बताया कि गला कसकर आराधना को मारने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। किदवई नगर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया है। जांच में सर्विलांस, स्वाट टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF jawan wife murdered in kanpur
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति से अलग रहती थी, उसी पर आरोप
आराधना की शादी 2003 में दौलतपुर मैथा, कानपुर देहात निवासी सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र उर्फ लालजी से हुई थी। शादी के आठ साल बाद आराधना ने पति समेत न्य सभी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में है। तब से वह अपने मायके में बेटे अभय व बेटी सुप्रिया के साथ रहती थीं। वहीं आराधना की हत्या में परिजनों ने पति पर ही आरोप लगाया है। हालांकि धर्मेंद्र वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात है। इसलिए पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
CRPF jawan wife murdered in kanpur
सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रस्सी या तार से कसा गला, बचने को किया संघर्ष
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के मुताबिक रस्सी या तार से गला कसा गया। वैसे ही निशान गले पर मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर जिस तरह के खरोंच व एक दो चोटें मिली हैं उससे साफ है कि आरधाना ने हत्यारों से मोर्चा लिया था। आशंका है कि हत्याकांड में दो से तीन लोग शामिल हैं।
 

एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी कुछ पुख्ता तथ्य नहीं मिले हैं। कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - अपर्णा गुप्ता, एसपी साउथ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed