फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में धर्मांतरण का बड़ा खेल: मदरसे से पढ़ाई की शुरुआत, फिर प्री मेडिकल टेस्ट में 57वीं रैंक, अब सामने आए मौलाना के काले कारनामे

Thu, 23 Sep 2021 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Sep 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
The network of conversion has spread in the country and read the full story of Maulana Kalim Siddiqui from his studies to the black exploits
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए मौलाना कलीम सिद्दीकी की प्रारंभिक शिक्षा फुलत गांव के एक मदरसे में हुई। इसके बाद उसने पिकेट इंटर कॉलेज खतौली से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट किया। इसके बाद मौलाना ने मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी पास की। यही नहीं मौलाना कलीम ने प्री मेडिकल टेस्ट में 57वीं रैंक हासिल की, लेकिन एमबीबीएस में प्रवेश नहीं लिया। मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिनती क्षेत्र के इस्लामिक विद्वानों में होती है।



बता दें कि देश-विदेश में धार्मिक कार्यक्रमों में उनको बुलाया जाता है। फुलत समेत कई जगह पर उनके नाम से मदरसे चलते हैं। सवाल है कि आखिर किन संदिग्ध गतिविधियों में उनकी भूमिका है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम का पश्चिमी यूपी में बड़ा नेटवर्क है। यही नहीं धर्मांतरण कराने के लिए विदेश तक मौलाना के कनेक्शन थे। विदेश से धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के लिए करोड़ों रुपये की फंडिग होती थी। मौलाना के ट्रस्ट में 1.50 करोड़ की रकम एकमुश्त आई है। 

बताया गया कि मौलाना का मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर समेत कई जिलों में नेटवर्क फैला है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाल लिया है। एजेंसियां पता लगाने में लगी है कि मौलाना के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। धर्मांतरण व विदेश से होने वाली फंडिंग के रुपये किस-किसके पास गया है, इसकी छानबीन की जा रही है।

The network of conversion has spread in the country and read the full story of Maulana Kalim Siddiqui from his studies to the black exploits
मौलाना । - फोटो : amar ujala

कई दिनों से पीछे लगी थी एटीएस 
मौलाना कलीम सिद्दीकी की गतिविधियां संदिग्ध थी, इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को पहले से थी। कलीम के खिलाफ सबूत जुटाने और निगरानी के लिए एटीएस लग गई। पुख्ता सबूत मिलने के बाद मौलाना को एटीएस ने उठाया। वहीं एटीएस की पूछताछ में मौलाना ने धर्मांतरण वाली बात कबूल की।

The network of conversion has spread in the country and read the full story of Maulana Kalim Siddiqui from his studies to the black exploits
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

रिकॉर्डिंग सुनकर मौलाना बोले, गलती हो गई
मौलाना कलीम सिद्दीकी और तीन साथी मौलाना व ड्राइवर सलीम को उठाकर एटीएस सीधे लखनऊ अपने हेड क्वार्टर ले गई। वहां पांचों से पुलिस ने पूछताछ की। मौलाना फुलत नहीं, बल्कि दिल्ली में परिवार के पास जाने वाले थे। इसकी जानकारी एटीएस टीम को पहले से थी। एटीएस के पास मौलाना कलीम से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉडिंग है। जिन्हें सामने रखते ही मौलाना ने कहा कि गलती हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The network of conversion has spread in the country and read the full story of Maulana Kalim Siddiqui from his studies to the black exploits
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मौलाना से जुड़े लोगों पर जांच की आंच
धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग का कनेक्शन मौलाना कलीम से जुड़ गया है। इसकी खुलासा होने के बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के जिलों की पुलिस भी जांच में जुट गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मद्द करने के लिए अब कानून व्यवस्था एडीजी प्रशांत कुमार ने कप्तानों को निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद लोकल स्तर से भी मौलाना से जुड़े लोगों की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
The network of conversion has spread in the country and read the full story of Maulana Kalim Siddiqui from his studies to the black exploits
यपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार, मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

उमर गौतम से जुड़ा था मौलाना कलीम 
एटीएस ने यह भी खुलासा किया है कि जिस मौलाना उमर गौतम समेत दस लोगों को सुरक्षा एजेंसियों ने जेल भिजवाया है। उसी उमर गौतम से मौलाना का कनेक्शन मिला है। इसी इनपुट के बाद तीन महीने से मौलाना की सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के आधार पर ही मौलाना को पकड़ा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed