{"_id":"5e14d4678ebc3e87ff46d8db","slug":"shamli-murder-case-accused-has-confesses-to-killed-four-members-on-police-custody-remand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायक मर्डर केस में नया अपडेट, आरोपी ने पूछताछ में खोला अब ये राज, खून से लथपथ मिले थे शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गायक मर्डर केस में नया अपडेट, आरोपी ने पूछताछ में खोला अब ये राज, खून से लथपथ मिले थे शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामली में मशहूर भजन गायक अजय पाठक परिवार हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाए गए आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि पूरी होने पर आदर्श मंडी पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार में दाखिल करा दिया। आरोपी ने पूछताछ में क्या राज खोला है। अगली स्लाइडों में जानिए-
2 of 8
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहर की पंजाबी कॉलोनी में 31 दिसंबर को भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा के खून से लथपथ शव उनके मकान में मिले थे। अजय पाठक की कार और बेटे भागवत का शव उसी दिन देर रात में पुलिस ने पानीपत से जली हालत में बरामद किए थे।
3 of 8
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस हत्याकांड में पुलिस ने एक जनवरी को थाना कैराना के झाड़खेड़ी निवासी आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आरोपी को ले जाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए कैराना कोर्ट में पांच दिन का कस्टडी रिमांड देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार शाम तीन बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया था।
विज्ञापन
5 of 8
जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजनों और रिश्तेदारों की मांग पर एसपी विनीत जायसवाल ने इस कांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने हत्यारोपी को शनिवार सुबह जिला कारागार से कस्टड़ी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। हत्यारोपी से पूछताछ में सामने आया था कि हत्याकांड के बाद आरोपी हिमांशु ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।