{"_id":"587748464f1c1b1729baae4b","slug":"sarrapha-trader-rakesh-kumar-house-human-trafficking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्राफ के घर डाका, शोर मचाने पर सर्राफ व उसके दोस्तों को इंजेक्शन लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ के घर डाका, शोर मचाने पर सर्राफ व उसके दोस्तों को इंजेक्शन लगाया
Fri, 13 Jan 2017 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डकैती के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में नौचंदी क्षेत्र की पॉश कालोनी जयदेवीनगर में बृहस्पतिवार तड़के हथियार बंद बदमाशों ने सर्राफ व्यापारी के घर में डकैती की सनसनीखेज वारदात कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ, उसके रिश्तेदार और दोस्त को नशीला इंजेक्शन लगाया।
बदमाशों ने दोनों को लगाया बेहोशी का इंजेक्शन
2 of 5
पुलिस को जानकारी देता युवक
जयदेवीनगर बी-8 निवासी नूतन शर्मा के मकान में सर्राफा व्यापारी राकेश कुमार निवासी आगरा अपनी पत्नी कुसुम और चार बच्चों के साथ किराये पर रहते है। राकेश व उनके साले बबलू की पार्टनरशिप में सर्राफा बाजार नील वाली गली में दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे व्यापारी राकेश उठकर शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर में पूजा करने गए।
मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन
3 of 5
घर में जांच करती पुलिस
मार्निंग वाक कर सुबह 5:30 बजे राकेश वापस लौटे, तभी गेट पर नकाबपोश छह बदमाशों ने उनको गनपाइंट पर लिया। बदमाश राकेश को साथ लेकर मकान में अंदर घुस गए। बदमाशों ने राकेश की पत्नी कुसुम, साले बबलू और आगरा से आए उनके दोस्त राकेश सिंह को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुसुम व उसके चार साल के बच्चे को एक कमरे में व तीनों युवक दूसरे कमरे में बंद कर दिए। जबकि बच्चों के तीसरे कमरे की बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकप्रिय अस्पताल में चल रहा इलाज
4 of 5
वारदात के बाद पहुंची पुलिस
बदमाशों ने करीब पौने घंटे उनका मकान खंगाला। जहां से बदमाशों ने तीन लाख रुपये कैश, 900 ग्राम सोने के जेवरात और अन्य सामान लूट लिया। उसके बाद बदमाश मकान से बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। बदमाश बार बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। जिस पर व्यापारी बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे कि गोली मत चलाना। बदमाश वारदात करने के बाद तीनों लोगों को नशीला इंजेक्शन लगाए। बदमाश पैदल ही आए थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती तीनों युवक
5 of 5
अस्पताल में भर्ती तीनों युवक
पुलिस का मानना कि बदमाशों ने काफी दूर एक कार खड़ी की थी। वारदात के बाद बदमाश उसकी कार में बैठकर फरार हुए है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक व्यापारी राकेश सप्ताह में एक दिन मंदिर और मार्निंग वाक पर जाते थे। राकेश जब बाजार सामान खरीदने जाते, तभी मंदिर में पूजा करने जाते थे। इससे साफ जाहिर कि बदमाशों को जानकारी थी कि राकेश बृहस्पतिवार सुबह मंदिर जायेंगे। कॉलोनी भी पॉश है और सिर्फ एक गेट से एंट्री है। पुलिस वारदात की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।