फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमेंट व्यापारी हत्याकांड: स्वाट टीम को मिला टूटा चश्मा, दीवार पर थे खून धब्बे, पुलिस ने भी जुटाए सबूत, तस्वीरें

Wed, 14 Oct 2020 06:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Oct 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Police officers are investigating the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गोदाम से व्यापारी का टूटा चश्मा बरामद हुआ। कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस टीम ने भी दोबारा घटनास्थल से सबूत जुटाए। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Police officers are investigating the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला

सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के मामले में मंगलवार को स्वाट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। दुकान के पीछे बने गोदाम में प्रदीप आत्रेय का चश्मा पड़ा मिला है। गोदाम की दीवार पर खून के धब्बे भी लगे मिले। काउंटर पर भी खून के धब्बे लगे थे। जिस तरह निशान मिले हैं, उससे जाहिर कि प्रदीप ने दुकान और गोदाम में बदमाशों के साथ संघर्ष किया था। बदमाश जैसे ही दुकान से निकलकर बाइक पर भागे तो पीछे- पीछे प्रदीप भी दौड़े। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। 

Police officers are investigating the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को घटनास्थल पर जांच की। गोदाम से प्रदीप आत्रेय का चश्मा बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से भी घटना की बाबत जानकारी ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police officers are investigating the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat
अधिकारियों ने ली थी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

हर बिंदु की चल रही है जांच : एसपी
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा पुलिस की कई टीम छानबीन कर रही है। हर बिंदु पर जांच चल रही है। वारदात के वक्त आसपास की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Police officers are investigating the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat
अधिकारियों ने ली थी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला
बिनौली रोड स्थित आत्रेय ट्रेडर्स पर नौ अक्तूबर की रात बदमाश पहुंचे और सीमेंट के बोरे का दाम पूछने के बहाने लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने विरोध किया। बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर भागने लगे तो व्यापारी ने मुख्य मार्ग पर उनका पीछा किया, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed