फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजलि हत्याकांड: ऑनर किलिंग के बिन्दु पर पुलिस की नजर, प्रेमी के बयान और सबूतों में बना विरोधाभास

Thu, 19 Mar 2020 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Mar 2020 12:01 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में गर्दन काटकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। युवती के परिजनों व घायल प्रेमी के बयान और सबूतों में विरोधाभास बना है।

विज्ञापन
Police is investigating the Anjali murder case in Muzaffarnagar city
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के गांव परासौली में सोमवार देर रात गर्दन काटकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। युवती के परिजनों और घायल प्रेमी के बयान और सबूतों में विरोधाभास बना है। सीओ का कहना है कि बयान और सबूत का मिलान होने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Police is investigating the Anjali murder case in Muzaffarnagar city
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में सोमवार को देर रात अंजलि (19) पुत्री तारापाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घर में मौजूद उसके प्रेमी अंकित पुत्र इंद्रपाल निवासी परासौली को युवती के परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया था। मंगलवार को सुबह अंजलि के पिता ने अंकित के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को लेकर युवती के परिजन, प्रेमी और उसके परिजनों के बयान को लेकर पुलिस उलझी हुई है। अंजलि ऑनर किलिंग की शिकार हुई अथवा प्रेमी ने ही हत्या की, इन सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है। बयान, सबूत और परिवार वालों की कॉल डिटेल मैच नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में बयान देने से पहले प्रेमिका का कत्ल, पुलिस से हुई थी ये बड़ी चूक, पढ़िए- क्या है पूरा मामला

Police is investigating the Anjali murder case in Muzaffarnagar city
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। युवती के परिजनों के बयान, घटनाक्रम और प्रेमी के बयान व घटनाक्रम का मिलान नहीं हो पा रहा है। अंकित के परिजनों का कहना है कि अंजलि के परिवार वालों ने कॉल करके अंकित को अपने घर बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police is investigating the Anjali murder case in Muzaffarnagar city
घटनास्थल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परासौली पहुंचे अधिकारी 
अंजलि द्वारा हत्या के मामले की जांच को पुलिस की टीम जुटी है। एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ बुधवार को गांव परासौली पहुंचे। अंजलि के परिजनों से मुलाकात की। परिवार के सभी सदस्यों से अलग- अलग वार्ता की। प्रेमी जोड़े को अलग- अलग दोनों के परिजनों को सौंपने को लेकर भी सवाल उठ रहे है। अंजलि की हत्या पुलिस की लापरवाही का कारण भी हो सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed