फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के गोदाम में छपती थी एनसीईआरटी की फर्जी किताबें, ऐसे हुआ पर्दाफाश, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Aug 2020 12:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Aug 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Police has revealed fake books of NCERT in BJP leader's warehouse at Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में करीब 35 करोड़ की एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें बरामद होने के पीछे एसटीएफ ने पूरा होमवर्क किया था। आर्मी इंटेलीजेंस की सटीक सूचना पर एसटीएफ का सिपाही ग्राहक बनकर बाइक से गोदाम पर पहुंचा था। जहां नकली पुस्तकों का भंडार देखते ही उसने छापे का इशारा कर दिया। वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए और कुछ ही देर में एसटीएफ और पुलिस बल वहां छापा मारने पहुंच गया।

Police has revealed fake books of NCERT in BJP leader's warehouse at Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ का एक सिपाही बाइक से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरौंडा में बने एक गोदाम पर पहुंचा। खुद को ग्राहक बताकर गोदाम का गेट खुलवाया। पुस्तकों के बारे में पूछते-पूछते अंदर घुस गया।

Police has revealed fake books of NCERT in BJP leader's warehouse at Meerut
फर्जी किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं अंदर देखा तो गोदाम के कर्मचारी और श्रमिक एक वाहन में किताबों को लाद रहे थे। सिपाही ने पुस्तकों को देख पल भर में माजरा समझ लिया। बातों-बातों में ही उसने गोदाम से कुछ दूर मौजूद एसटीएफ और परतापुर पुलिस की संयुक्त टीम को छापा मारने का इशारा पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has revealed fake books of NCERT in BJP leader's warehouse at Meerut
किताबें बरामद - फोटो : अमर उजाला

धड़धड़ाते हुआ घुसा पुलिस बल
सिपाही का इशारा पाते ही एसटीएफ और परतापुर थाने की पुलिस किसी को मौका दिए बिना गोदाम में धड़धड़ाते हुए घुस गई। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। संयुक्त टीम ने उस वाहन को कब्जे में ले लिया, जिसमें पुस्तकें लादी गई थीं। ये सभी पुस्तकें एनसीईआरटी की फर्जी पुस्तकें बताईं गईं। पुलिस ने गोदाम की छानबीन शुरू की, जिसमें एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें मिलीं।

विज्ञापन
Police has revealed fake books of NCERT in BJP leader's warehouse at Meerut
कई तरह की किताबें बरामद की गईं - फोटो : अमर उजाला

360 तरह की किताबें
बताया गया कि मौके से 360 तरह की अलग-अलग पुस्तकें मिलीं। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि एनसीईआरटी प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है। वहीं, सवाल है कि इन लोगों को एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें छापने की अनुमति किसने दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed