फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electrician commits suicide by hanging himself with his wife's saree

Hardoi News: पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर बिजली मिस्त्री ने दी जान

Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electrician commits suicide by hanging himself with his wife's saree
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा में शुक्रवार सुबह बिजली मिस्त्री का शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पत्नी चार बच्चों समेत मायके में थी। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि परिजन ने कोई आरोप भी नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

रद्देपुरवा निवासी मनोज (35) बिजली मिस्त्री थे। उनकी पत्नी संगीता बीते 12 सितंबर से अपने चारों बच्चों के साथ मायके लखीमपुर के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र मूड़ामाफी में थीं। छोटे भाई धीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे मनोज सोकर उठे थे। कुछ देर बाद वह फिर से अपने कमरे में चले गए। इसके बाद धीरेंद्र की पत्नी नंदिनी उन्हें चाय देने के लिए कमरे में गईं तो मनोज का शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला। यह देखकर नंदिनी ने शोर मचाया तो परिजन आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार में पत्नी संगीता, बेटे आर्यन (12), अंश (9), प्रियांशु (7) और बेटी अंजली (3) है। परिजन ने खुदकुशी की वजह मालूम होने से इन्कार किया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed