{"_id":"6aad842088336276530cacea","slug":"father-scolds-student-for-excessive-mobile-phone-use-upset-she-takes-her-own-life-by-hanging-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156888-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल पर पिता ने डांटा, नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल पर पिता ने डांटा, नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो- 23- वैष्णवी गुप्ता। फाइल फोटो
हरदोई। शहर के गुप्ता कॉलोनी में मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर पिता ने बुधवार को कक्षा 11 की छात्रा को डांट दिया। नाराज छात्रा ने अगले दिन बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलने पर परिजन बदहवास हो गए।
बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर हीरालाल निवासी श्यामू गुप्ता मजदूरी करते हैं। वह रेलवेगंज की गुप्ता कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी सोनी और बच्चों के साथ रहते हैं। सोनी भी घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। श्यामू ने बताया कि बेटी वैष्णवी (15) गंगा देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। अपना ज्यादातर समय मोबाइल देखने में बर्बाद करती थी। इसको लेकर उन्होंने वैष्णवी को डांट दिया था। बृहस्पतिवार को वह काम पर चले गए थे और उनकी पत्नी सोनी भी खाना बनाने एक लोगों के घर चली गई थीं। शाम को दोनों वापस घर पहुंचे तो वैष्णवी काे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो वैष्णवी छत के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर परिजन ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने वैष्णवी काे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पिता के डांट देने से नाराज होकर किशोरी ने खुदकुशी की है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।