फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father scolds student for excessive mobile phone use; upset, she takes her own life by hanging.

Hardoi News: मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल पर पिता ने डांटा, नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Sep 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Father scolds student for excessive mobile phone use; upset, she takes her own life by hanging.
फोटो- 23- वैष्णवी गुप्ता। फाइल फोटो
हरदोई। शहर के गुप्ता कॉलोनी में मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर पिता ने बुधवार को कक्षा 11 की छात्रा को डांट दिया। नाराज छात्रा ने अगले दिन बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलने पर परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर हीरालाल निवासी श्यामू गुप्ता मजदूरी करते हैं। वह रेलवेगंज की गुप्ता कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी सोनी और बच्चों के साथ रहते हैं। सोनी भी घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। श्यामू ने बताया कि बेटी वैष्णवी (15) गंगा देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। अपना ज्यादातर समय मोबाइल देखने में बर्बाद करती थी। इसको लेकर उन्होंने वैष्णवी को डांट दिया था। बृहस्पतिवार को वह काम पर चले गए थे और उनकी पत्नी सोनी भी खाना बनाने एक लोगों के घर चली गई थीं। शाम को दोनों वापस घर पहुंचे तो वैष्णवी काे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखा तो वैष्णवी छत के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर परिजन ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने वैष्णवी काे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पिता के डांट देने से नाराज होकर किशोरी ने खुदकुशी की है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed