फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two accused arrested for attacking excise team

Chitrakoot News: आबकारी टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking excise team
चित्रकूट। कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर लाठी व रॉड से हमला करने वाले दो आरोपियों जानकी निषाद और सुक्खू को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 13 आरोपी अभी भागे हुए हैं। इनमें 10 की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मामला 14 सितंबर की शाम का है। आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय की टीम डिलौरा के गढ़ीवा तिराहे पर छापा मारी करने गई थी। आरोप है कि डिलौरा निवासी विजय निषाद, पुरुषोत्तम उर्फ राजा, लोहसरिहन निवासी जानकी निषाद, सुक्खू निषाद, देशराज और 10 अन्य लोगों ने टीम को घेरकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

हमले में आबकारी सिपाही सागर के सिर में गंभीर चोट आई थी जबकि शिवसागर, लालचंद्र और दीपक घायल हो गए थे। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सेवन सीएलए एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि लोहसरिहन निवासी जानकी निषाद और सुक्खू निषाद को डिलौरा गांव के पास से पकड़ा गया है। तीन नामजद समेत 13 अज्ञात हमलावर भागे हुए हैं। 10 अज्ञातों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed