{"_id":"6aad84860173559615079a4e","slug":"the-dispute-escalated-over-three-days-and-tensions-persisted-even-after-the-girl-was-found-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-185388-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में बढ़ा विवाद, युवती के मिलने के बाद भी नहीं थमा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में बढ़ा विवाद, युवती के मिलने के बाद भी नहीं थमा तनाव
Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुलही गांव में घटना स्थल का मुआयना करते एएसपी पूर्वी पवन गौतम, सीओ शिवम कुमार। संवाद
निघासन। पढुआ के दुलही गांव में शुक्रवार सुबह हुए गोलीकांड के पीछे महज एक दिन का विवाद नहीं था। युवती को शादी का झांसा देकर साथ ले जाने की शिकायत से शुरू हुआ मामला तीन दिन में तनाव तक पहुंच गया। पुलिस ने युवती को तलाश भी कर लिया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। इसी बीच शुक्रवार को वारदात हो गई।
युवती की मां रातरानी के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी सबसे छोटी बेटी को घर के सामने रहने वाला इदरीश शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उनके अनुसार, इसमें इदरीश के भाई रहीश, हफीज, मुनव्वर और बहनोई लतीफ खान की भी मदद थी। परिजन ने पहले अपने स्तर से बेटी की तलाश की। बाद में पढुआ पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने बुधवार शाम करीब पांच बजे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवती और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने इदरीश के बहनोई लतीफ खान को सिंगाही क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस की दबिश के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे इदरीश युवती को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। इसके बाद युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
युवती के मिलने के बाद थाने पहुंचा परिवार
युवती के घर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसको संरक्षण में लेकर मेडिकल और बयान संबंधी कार्रवाई शुरू की। हालांकि, युवती के मिलने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा। दोनों पक्षों के मकान आमने-सामने होने के कारण विवाद और अधिक बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि युवती के लौटने के बाद दोनों पक्षों के बीच क्या-क्या हुआ।
मकान पर कब्जे के आरोप की भी जांच
घटना के बाद इदरीश के परिवार की ओर से युवती के परिजनों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई। हालांकि, मौके पर मकान के कमरों में ताले लगे मिले और घर के बाहर टिनशेड के नीचे बिस्तर पड़े थे। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मकान पर कब्जे के संबंध में थाने में कोई शिकायत या सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
15 साल पुराने गोलीकांड की भी चर्चा
दुलही गांव में शुक्रवार की घटना के बाद इदरीश से जुड़े पुराने मामले की भी चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 15 वर्ष पहले रामचंद्र उर्फ छोटकन्नू, राजाराम और कल्लू पर जानलेवा हमला करने के मामले में इदरीश का नाम सामने आया था। उसके खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे सात वर्ष की सजा हुई थी और करीब साढ़े चार वर्ष की सजा काटने के बाद अपील पर वह बाहर आया था।
गांव में पहले भी हुई हैं हिंसा की घटनाएं
ग्रामीणों के अनुसार, दुलही गांव में पहले भी आपसी विवाद और हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव की चुनावी रंजिश में हरिद्वार से लौटते समय हत्या किए जाने की बात भी बताई।
युवती को ले जाने की बात मायके चली गई थी इदरीश की पत्नी
-थाना पढुआ के दुलही गांव निवासी इदरीश की पत्नी को जब उसके पति की ओर से युवती को ले जाने की खबर मिली तो वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। इदरीश का करीब 10 साल का एक पुत्र भी है। इदरीश चार भाई हैं। ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि इदरीश अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है। इधर शुक्रवार को हुई घटना की खबर मिलने के बाद इदरीश की पत्नी ससुराल पहुंची। हालांकि पुलिस ने तलाकशुदा पत्नी होने की बात की पुष्टि की।
आखिर कहां से आई अद्धी और कारतूस, जांच में जुटी पुलिस
-इदरीश ने जिस अद्धी से अखिलेश पर फायर किया वह अद्धी और कारतूस कहां से आए। इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस इदरीश के भाइयों से भी पूछताछ करने की बात कह रही है। चूंकि इदरीश का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है, इसके लिए फोरेंसिंक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर रही है।
--
सूचना के बाद भी गांव में नहीं तैनात हुई फोर्स
घायल अखिलेश की मां का कहना है कि युवती के मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने और मेडिकल कराने की बात कहकर उसे अपने साथ लेकर चली गई थी, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी थी। सुबह भी गश्त के लिए पुलिस आई थी, लेकिन जैसे ही लौटी, इदरीश ने घटना को अंजाम दे दिया।
--
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं
-युवती के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 16 सितंबर की शाम रिपोर्ट दर्ज करते हुए टीमें खुलासे में लगी थीं। इधर शुक्रवार को दिन में ही यह घटना हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
दायीं कनपटी पर सटाकर मारी गोली, भेजा उड़ाते हुए निकल गई
गोली मारकर आत्महत्या करने वाले इदरीश का शुक्रवार शाम को पोस्टमॉर्टम हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इदरीश ने अपनी दायीं कनपटी पर अद्धी सटाकर गोली मार ली। 315 बोर की गोली भेजा उड़ाते हुए बायीं ओर निकल गई।