यूपी के सहारनपुर जिले में हुई पति-पत्नी की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी आंचल की मौत मुंह और नाक बंद करने पर दम घुटने से हुई।
2 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पति कुलदीप की मौत गले में फंदा डालकर लटकने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसकी पुष्टि की गई। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि रिश्तेदार के यहां शादी में गिफ्ट देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और इसके बाद पति ने तकिए या किसी अन्य कपड़े से मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
3 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नानौता के मोहल्ला शेखजादगान में शुक्रवार सुबह पत्नी आंचल और कुलदीप अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले थे। आंचल बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति कुलदीप फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कमरा अंदर से बंद था। बाद में दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला गया था। शनिवार को दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह खुलासा कर दिया।
4 of 6
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि दंपती को अपनी रिश्तेदारी में भात देने के लिए जाना था। शादी में गिफ्ट देने को लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे तक दोनों में झगड़ा भी हुआ था। संभावना है कि इसी विवाद में ऐसी परिस्थिति बन गई कि कुलदीप ने आंचल का तकिया या किसी अन्य कपड़े से मुंह और नाक दबा दिया। इससे दम घुटने पर उसकी मौत हो गई।
5 of 6
आंचल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आंचल ने मरने से पहले काफी संघर्ष भी किया। आसपास आंचल के हाथ की टूटी चूड़ियां भी मिलीं। साथ ही उसके चेहरे पर एक स्थान पर चोट का निशान भी मिला है। इस मामले में किसी की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।