फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेड पर पत्नी की लाश और फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, शादी को हुए थे सिर्फ पांच माह

Sat, 20 Apr 2019 04:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Husband wife committed suicide in Saharanpur and marriage was only five months
मौके पर जांच करती पुलिस और पति-पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दंपती की शादी को अभी सिर्फ पांच माह ही हुए थे, लेकिन दोनों के बीच न जानें ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने चंद मिनटों में दुनिया छोड़ दी। कमरे में जहां बेड पर पत्नी की लाश पड़ी मिली तो वहीं फांसी के फंदे पर पति का शव लटका मिला। आइए आगे जानते हैं आखिर क्या थी पूरी कहानी:-

Husband wife committed suicide in Saharanpur and marriage was only five months
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के ननौता थाना क्षेत्र में मोहल्ला शेखजादगान में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति का शव छत के कुंडे से फंदे पर लटका था। घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद कमरे को सील कर दिया गया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पत्नी की दम घुटने से मौत हुई है।

Husband wife committed suicide in Saharanpur and marriage was only five months
पति-पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देवबंद रोड पर स्थित मोहल्ला शेखजादगान निवासी सूरजपाल चाय की दुकान चलाता है। उसके तीन पुत्र हैं। सूरजपाल ने अपने दूसरे नंबर के पुत्र कुलदीप (27) की शादी करीब 5 माह पूर्व बेहट क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह निवासी कुशलपाल की बेटी आंचल पाल (22) के साथ की थी। सूरजपाल ने बताया कि गुरुवार रात कुलदीप करीब 9 बजे खाना खाकर पत्नी के साथ कमरे में सोने के लिए चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband wife committed suicide in Saharanpur and marriage was only five months
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सबके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। छत के कुंडे से कुलदीप का शव फंदे पर झूल रहा था और आंचल बेड के एक छोर पर मृत पड़ी थी। पूरे घर में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे वार्ड सभासद सन्नी राणा, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, भाजपा जिला महामंत्री अजीत राणा, सपा जिलाध्यक्ष रूद्रसैन चौधरी, जिला सचिव शहजाद मलिक, सभासद अशोक पुंडीर ने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान पहुंचे मायके वालों की ससुरालियों से बहस भी हुई, जिसे जिम्मेदार लोगों ने शांत करा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ मनोज चौधरी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।

विज्ञापन
Husband wife committed suicide in Saharanpur and marriage was only five months
यूपी पुलिस

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ गंगोह रामशरण सिंह ने भी परिजनों व पड़ोसियों से मामले की जानकारी ली। सहारनपुर से आई टीम ने कमरे की गहनता से जांच करते हुए फोटोग्राफी की। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर  कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी की मौत दम घुटने से आई है। जिससे आशंका है कि युवक ने पहले पत्नी की हत्या की इसके बाद उसने फांसी लगा ली।

दंपती को बुआ के यहां भात देने जाना था
दंपती को परिवार सहित शुक्रवार की सुबह नकुड़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में बुआ की लड़की व लड़के की एक शादी समारोह में शामिल होने व भात देने के लिए जाना था। परिजनों के मुताबिक देर शाम तक दोनों बिल्कुल ठीक-ठाक थे। उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed