मुजफ्फरनगर जनपद में मोरना के गांव खाईखेड़ा में अपनी ही बेटी की हत्या करते वक्त आरोपी वाजिद के हाथ कांपे तक नहीं। आरोपी ने पहले तो बेटी का गला दबाया, फिर फावड़े से वार कर उसकी गर्दन काट दी। जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
मर्डर केस
- फोटो : amar ujala
मूलरूप से मीरापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी वाजिद के परिवार में पत्नी रेहाना के साथ ही पांच बच्चे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी वाजिद ने बताया कि जुड़वा बेटियों में सबसे छोटी बेटी तरन्नुम उसे सबसे प्यारी लगती थी, लेकिन वह पिता से दूर भागती थी। पत्नी रेहाना जुड़वा बेटियों में तबस्सुम को ज्यादा प्यार करती थी और तरन्नुम को दुत्कारती रहती थी। इसे लेकर वाजिद का पत्नी से विवाद रहता था।
3 of 6
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
हत्यारोपी पिता का कहना है कि करीब एक माह पूर्व उसकी मुलाकात गांव सिकंदरपुर में ही इरफान से हुई। मेरठ के रशीदनगर निवासी इरफान ने तंत्र-मंत्र से गृहक्लेश खत्म करने का दावा किया। वाजिद ने इरफान को खाईखेड़ा स्थित ईंट-भट्ठे पर बुलाना शुरू कर दिया था। वहीं, दोनों एक साथ नशा करते हुए तंत्र-मंत्र करने लगे।
4 of 6
बच्ची मर्डर केस
- फोटो : amar ujala
हत्यारोपी पिता के अनुसार, एक दिन तांत्रिक ने उसे सबसे प्यारी बेटी की बलि चढ़ाने के लिए उकसाकर कहा कि उसकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। तांत्रिक के बहकावे में आकर वाजिद रविवार शाम घर के बाहर खेल रही तरन्नुम को भट्ठे के पास खेत में ले गया। वहां पहले तो बेटी का गला दबाकर उसे अचेत किया फिर फावड़े से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव को पास ही पहले से खोदे गए गड्ढे में दबा दिया।
5 of 6
मर्डर केस
- फोटो : amar ujala
पति के हाव-भाव देख बढ़ा पत्नी का शक
वाजिद की बेटी रविवार को लापता हुई तो पत्नी रेहाना ने वाजिद से बेटी के बारे में पूछा। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि पति के हाव-भाव देख रेहाना को उस पर शक हो गया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। शक के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह 6.30 बजे वाजिद को हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी, जिसके बाद बच्ची का शव बरामद कर तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।