{"_id":"6aca80e31035d42d590c83bd","slug":"search-intensified-for-third-accused-in-hashish-smuggling-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158761-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चरस तस्करी में तीसरे आरोपी की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चरस तस्करी में तीसरे आरोपी की तलाश तेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने चरस तस्करी के मामले में तीसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी है। आरोपी गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पिपराकला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 45 ग्राम चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की थी। कांटे चौकी प्रभारी प्रभांशु कुमार राय की अगुवाई में आठ अक्तूबर को पुलिस टीम ने गोरखपुर की ओर से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया गया तो उस पर सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक किलो 45 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके से बाइक भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के साढ़े गांव निवासी कुलदीप शाही और खजनी थाना क्षेत्र के मेलंद्री गांव निवासी हिमांशु सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बडहलगंज के आरोपी की तलाश में दबिश
पूछताछ में तीसरे आरोपी गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदराह निवासी उमंग उर्फ सूर्यदेव सिंह का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी भूमिका और पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है। पुलिस की तरफ से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चरस की आपूर्ति और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ खलीलाबाद