{"_id":"6af1b15f694826b72b06b206","slug":"unidentified-vehicle-hits-car-driver-flees-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214759-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, चालक फरार
Tue, 10 Nov 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत निजी होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार की दोनों खिड़कियों, रिम और फ्रंट शीशे को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि कार चालक और उसके साथ बैठे दोस्त को कोई चोट नहीं आई। पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार निवासी गांव एवं डाकघर बोहनी ने बताया कि रात को वह अपने भाई की कार लेकर अपने दोस्त राहुल ठाकुर के साथ अणु से हमीरपुर बाजार होते हुए बोहनी जा रहा था। जब वे निजी होटल के पास पहुंचे तो भोटा चौक की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार को नुकसान हुआ है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन