फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हॉटस्पॉट इलाके को सील करने गए अफसरों पर हमला, तस्वीरों में देखें उपद्रवियों का तांडव

Sun, 12 Apr 2020 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Apr 2020 12:17 AM IST
सार

  • मेरठ में पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला
  • हमले में सिटी मजिस्ट्रेट और एक दरोगा घायल हुए
  • अब इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है
  • पुलिस ने मुतवल्ली हाजी इरफान समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
Lockdown New Update, Attacked on police officers and health department team in hotspot area of Meerut
मेरठ में पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस बीच मेरठ के जली कोठी इलाके में शनिवार को कुछ लोगों ने पुलिस- प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट और पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट व दरोगा घायल हो गए। आइए अगली स्लाइडों में बताते हैं कि पूरा मामला क्या है-

Lockdown New Update, Attacked on police officers and health department team in hotspot area of Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार देहली गेट थाना क्षेत्र की जली कोठी स्थित तीन मस्जिदों में महाराष्ट्र के मालेगांव से 11 लोगों की जमात आई थी। 29 मार्च को यह जमात बुलंदशहर चली गई थी। बुलंदशहर पुलिस ने इन जमातियों की मेडिकल जांच कराई थी, जिनमें दो जमातियों की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। महाराष्ट्र के इन जमातियों से पूछताछ के बाद जली कोठी में जांच पड़ताल की गई तो कई लोग यहां संदिग्ध पाए जाने पर खलबली मच गई।

Lockdown New Update, Attacked on police officers and health department team in hotspot area of Meerut
पुलिस पर पथराव किया गया - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को जली कोठी क्षेत्र को सील करने गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट और दरोगा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown New Update, Attacked on police officers and health department team in hotspot area of Meerut
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर डीएम और एसएसपी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे और हालात काबू करते हुए पूरा इलाका सील करा दिया। मौके से दरी वाली मस्जिद जली कोठी के मुतवल्ली हाजी इरफान समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Lockdown New Update, Attacked on police officers and health department team in hotspot area of Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शुक्रवार देर रात पुलिस- प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जली कोठी से तीन लोगों को कोरोना संदिग्ध मानकर मेडिकल जांच के लिए भिजवाया था। जहां इन तीनों लोगों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed