उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को बदमाशों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। बेखौफ बदमाशों ने शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली। बताया गया कि पार्षद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उधर, इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस अधिकारियों में भी सनसनी फैल गई।
दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला
शनिवार को शहर के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने पार्षद को सरेराह गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घटना की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
2 of 7
पार्षद की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास पार्षद जुबैर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
3 of 7
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी जुबैर का एक मकान संतोष नर्सिंग होम के पास भी बताया गया। जहां से वह शनिवार सुबह ताला लगाकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से पार्षद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
5 of 7
एसपी सिटी विनीत भटनागर
- फोटो : amar ujala
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि प्राथमिक जांच में बदमाशों द्वारा हत्या होना बताया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। अभी परिवार के लोगों से भी इस संबंध में बात की जाएगी, ताकि पता चले कि पार्षद का किसके साथ विवाद चल रहा था।